Home सुर्खियां तमिलनाडु के 69 मछुआरों को छोड़ेगा श्रीलंका, जाफना और वावुनिया की अदालतों...

तमिलनाडु के 69 मछुआरों को छोड़ेगा श्रीलंका, जाफना और वावुनिया की अदालतों ने दिए रिहाई के आदेश|

श्रीलंका के जाफना और वायुनिया की कोर्ट ने श्रीलंका की जेल में बंद तमिलनाडु के 69 मछुआरों को रिहा करने हुक्म गुरुवार को सुनाया है| मत्स्यपालन विभाग के सहायक निदेशक मणिकंदन ने बताया की अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के आरोपों में श्रीलंकाई नौसेना ने इन मछुआरों को गिरफ्तार किया था| जिन्हे अब आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रिहा कर दिया जाएगा।

तमिलनाडु के 69 मछुआरों को छोड़ेगा श्रीलंका, जाफना और वावुनिया की अदालतों ने दिए रिहाई के आदेश|

बता दें की श्रीलंका की एक कोर्ट ने श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में भारत के नागरिको को मछली पकड़ने के आरोप में इस साल जनवरी और फरवरी महीने में गिरफ्तार किए गए 20 मछुआरों को बुधवार को कर दिया| रिहा हुए मछुआरों को श्रीलंका के अधिकारियो ने आईएमबीएल पर भारतीय तटरक्षक बल के हवाले कर दिया| बता दें की श्रीलंका ने इस साल तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुल 89 मछुआरों रिहा किया है, जबकि अभी भी श्रीलंका की अलग अलग जेल में 71 मछुआरे बंद पड़े है|

कुछ समय पहले यह खबर आई थी की पाकिस्तान 291 भारतीय मछुआरों को छोड़ने जा रहा है| इन मछुआरों को क्षेत्रीय जलसीमा को पार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था| पाकिस्तन के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने बताया था कि मछुआरों को दो चरणों में छोड़ा जाएगा। 29 दिसंबर को पहले चरण के तहत रिहा किया जाएगा, वही 8 जनवरी को दूसरे चरण के तहत मछुआरों को रिहा किया जाएगा|

ये भी पढ़े- सोनिया गाँधी आज कल गोवा में मना रही है छुट्टियाँ, साइकिलिंग करती हुई नजर आई|

1 जनवरी 2018 से चलन से बाहर हो जाएंगे इन 6 बैंको के चेकबुक, जाने कैसे बचे नुकसान से|

आपको बता दें की यह पहला मोका नही होगा जब मछुआरो को रिहा किया जाएगा| इससे पहले भी दोनों ही देशो के मछुआरे एक दूसरे देश की जल सीमा को पार कर| मछली पकड़ने चले जाते है| भारत की जेल में भी कई मछुआरे बंद है, जिन्हें कुछ समय बाद पूछताछ करके छोड़ दिया जाता है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here