Home राजनीति दिल्ली कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की अटकले जोरो पर, कांग्रेस...

दिल्ली कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की अटकले जोरो पर, कांग्रेस पार्टी ने किया इंकार

दिल्ली कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की अटकले जोरो पर, कांग्रेस पार्टी ने किया इंकार: कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं में से एक अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे देने की अटकले इस समय सुर्खियों में है| माकन के दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पीछे की वजह उनके ख़राब स्वास्थ्य को बताया जा रहा है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अजय माकन ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को भेज दिया है| वही अजय माकन के इस्तीफे की खबर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी कहा की ऐसा कुछ भी नहीं है| उन्होंने माकन के इस्तीफे की बात की सिरे से नकार दिया है|

दिल्ली कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की अटकले जोरो पर, कांग्रेस पार्टी ने किया इंकार

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, पार्टी ने कहा की खराब स्वास्थ्य की वजह से अजय माकन ने चेकअप के लिए कुछ समय का ब्रेक लिया है| वह जल्द ही अपने काम पर लोट आएँगे| डीपीसीसी ने कहा कि माकन ने हाल ही में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली प्रभारी पीसी चाको से भी मुलाकात की थी|

जेएनयूएसयू इलेक्शन रिजल्ट 2018

बता दें की माकन ने साल 2015 में अरविंदर सिंह लवली की जगह पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला था| साल 2017 में हुए दिल्ली नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद भी अजय माकन ने इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया था|

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2018 लाइव अपडेट

सूत्रों के अनुसार माकन कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के बिच गठबंधन की चर्चा से वह नाराज थे| ऐसा कहा जा रहा है की आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहती है लेकिन माकन पार्टी के इस कदम से नाराज थे| अब देखना होगा की कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी क्या निर्णय लेती है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here