Home सुर्खियां राजस्थान के बीकानेर में दुष्कर्म का वीडियो बनाकर महिला से किया 3...

राजस्थान के बीकानेर में दुष्कर्म का वीडियो बनाकर महिला से किया 3 महीने बलात्कार

राजस्थान के बीकानेर में दुष्कर्म का वीडियो बनाकर महिला से किया 3 महीने बलात्कार: राजस्थान के बीकानेर शहर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला का तीन महीने तक बलात्कार कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है| अधिकारी दीपक शर्मा ने सोमवार को जानकारी दी की इस मामले में पीड़ित महिला की तरफ से रविवार को शिकायत दी गई| पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर गुलजार बस्ती के आसिफ और राजा के खिलाफ केस रजिस्टर किया है| पीड़िता ने बताया की आरोपी युवकों ने उसे कोई नशीला पदार्थ मिलाकर, इस घटना को अंजाम दिया| महिला के साथ बेहोशी की हालत में आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया| आरोपियों ने दुष्कर्म का अपने मोबाइल फ़ोन वीडियो भी बनाया|

राजस्थान के बीकानेर में दुष्कर्म का वीडियो बनाकर महिला से किया 3 महीने बलात्कार

आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार का वीडियो बनाकर, पीड़ित महिला को ब्लैक मेल भी किया| पीड़ित महिला ने बताया की आरोपियों ने उसे दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उसका देह शोषण किया| पहले तो महिला ने आरोपियों की धमकी के दर और अपनी इज्जत के खातिर इस मामले की शिकायत नहीं की लेकिन आरोपी यही नहीं रुके और उन्होंने 9 सितंबर को महिला को बलाया और फिर उसे जबरन जहर खिला दिया| जहर देने के बाद महिला की हालत खराब हो गई|

रेवाड़ी सामूहिक बलात्कार केस Live Update: जाँच के लिए SIT गठित, आरोपियों की फोटो हुई जारी

जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया| आरोपियों ने युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी| जब पुलिस को इस मामले की सूचना मिली तो पुलिस ने इस मामले में करवाई शुरू करते हुए, सबसे पहले पीड़ित महिला का मेडिकल चेक-अप करवाया| पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर जाँच शुरू कर दी है| इस मामले में पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है|

देशभर में बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है| आए दिन देश अलग-अलग हिस्सों से दुष्कर्म की खबरे सामने आती रहती है| सरकार के द्वारा इस मामले में कड़े कानून बनाए जाने के बाद भी दुष्कर्म के मामलों में कोई कमी आती हुई नजर नहीं आ रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here