Home हेल्थ What is Depression & Anxiety? “डिप्रेशन” के लक्षण, कारण, इलाज इत्यादि

What is Depression & Anxiety? “डिप्रेशन” के लक्षण, कारण, इलाज इत्यादि

What is Depression & Anxiety? Causes, Symptoms & Treatment: आज इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं, डिप्रेशन और चिंता (Anxiety) के बारे में, साथ ही साथ हम आपको बताएंगे कि आप किस बीमारी से कैसे छुटकारा पा सकते हैं। और इसके लक्षणों का कैसे पता कर सकते हैं? जिसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। डिप्रेशन आज के जीवन में एक सामान्य सी बात हो चुकी है, हर एक दूसरे व्यक्ति के जुबान से आपको डिप्रेशन वर्ड सुनने को मिल जाएगा। इसे “common cold of mental illness” भी कहते हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा लिखा गया यार टिकल आपको जरूर पसंद आने वाला है, और इस आर्टिकल की सहायता से आपकी बहुत से प्रश्नों के जवाब हेलो ने वाले।

What is depression? | अवसाद क्या है?

आपके जीवन में कभी ना कभी आपने अपने आप को कमजोर महसूस किया हो, जो कि एक सामान्य बातें। लेकिन एहसास एक दिन के बजाय लगातार कई दिनों तक बना रहे। तो यह आपके लिए खतरे का संकेत है। यह कमजोर महसूस होना आपका धीरे-धीरे डिप्रेशन का रूप ले लेता है यानी अवसाद। जिसके बाद आपको अपने जीवन में खाली खाली महसूस होने लगता है, आपको ऐसा प्रतीत होता है कि आप अकेले हैं। इसके बाद आपको ना अपने दोस्त अच्छे लगते हैं, ना ही आपका किसी काम में मन लग पाता है। आपकी जिंदगी उलझी हुई हो जाती है। सकारात्मक बातें भी आपको नकारात्मक लिखने लगती है। अगर आपके साथ भी कुछ इसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है, तो आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। केवल आपको जरूरत है इस बीमारी के बारे में समझने और इसके इलाज के बारे में जानने के। सभी जानकारी के बाद आप अपने इस बीमारी का इलाज बेहद आसान तरीके से बना सकते हैं। चलिए शुरू करते हैं।

What is Depression & Anxiety? In Hindi | Depression Symptoms in Hindi, Cause of Depression in Hindi, Depression Treatment in Hindi, etc. "डिप्रेशन" के लक्षण, कारण, इलाज

हम सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव, हार जीत कभी ना कभी जरूर आते हैं। जब किसी को सफलता प्राप्त होती है तो वह व्यक्ति बहुत खुश होते हैं, वही जब किसी के हाथ विफलता लगती है वह इंसान काफी दुखी हो जाता है। कई बार यह देखा गया है कि छोटे-छोटे दुखों और विफलता को लोग डिप्रेशन का नाम दे देते हैं, जो कि किसी भी प्रकार से सही नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता देगी डिप्रेशन सामान्य चिंता से कॉपी अलग होता है, लेकिन इसके बावजूद लोग कुछ लोग अपनी छोटी समस्याओं को डिप्रेशन समझ लेते हैं। आगे हम इस विषय पर विस्तार में बात करेंगे।

डिप्रेशन एक ऐसी मानसिक स्थिति या स्थायी मानसिक विकार है। जिसमें व्यक्ति को अकेलापन, चिंता, उदासी, विफलता, कमजोरी इत्यादि महसूस होती है। इसके संकेत मानस – मिति संबंधी मंदता , समाज से कटना ,और ऐसी स्थितिया जिसमे की कम भूख लगना और अत्यधिक नीद आना में नज़र आते हैं।

What is Depression & Anxiety? In Hindi | Depression Symptoms in Hindi, Cause of Depression in Hindi, Depression Treatment in Hindi, etc. "डिप्रेशन" के लक्षण, कारण, इलाज

डिप्रेशन “अवसाद” के लक्षण ? Depression Symptoms in Hindi

नीचे हमने डिप्रेशन के कुछ सिम्टम्स लक्षण दिए हैं, अगर दिए गए किसी भी लक्षण से आपका मेल होता है, तो आप समझ जाइए कि आप भी इनका शिकार हो चुके हैं। लेकिन आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं।

  1. अगर आपको ज्यादा नींद आ रही है, या फिर आपको बिल्कुल नींद नहीं आ रही है।
  2. आप किसी भी काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन पहले किसी भी काम को आप बड़े आसानी से कर लेते थे।
  3. आप अपने आप को अकेला और कमजोर महसूस करते हैं।
  4. आपकी लाख कोशिशों के बावजूद आप सकारात्मक सोच को रोक नहीं पा रहे हैं।
  5. भूख ज्यादा लगती है, या बिल्कुल नहीं लगती।
  6. क्या आप जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, और जल्दी इरिटेट हो जाते हैं।
  7. आप बहुत अधिक शराब पीने लगे हैं।
  8. आपको यह महसूस होने लगा है कि आपका जीना व्यर्थ है (अगर ऐसा है तो आपको जल्द से जल्द इलाज कराना चाहिए)

डिप्रेशन “अवसाद” के कारण | Cause of Depression in Hindi

कुछ ऐसी बीमारियां होती है जिसके सटीक कारण होते हैं, जिसका इलाज कराना बेहद आसान और सरल हो जाता है। उन्हीं में से एक डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज एक ही है इंसुलेशन। अगर पथरी है तो सर्जरी। ऐसी बहुत सी बीमारी है जिनका केवल एक ही इलाज होता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर डिप्रेशन एक ऐसी बीमारी है, जिसका इलाज थोड़ा जटिल होता है। डिप्रेशन केवल मस्तिष्क में हो रहे केमिकल इन बैलेंस की वजह से ही नहीं बल्कि कोई अन्य जैविक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारणों से भी हो सकता है। आसान भाषा में समझाए तो डिप्रेशन का शिकार आप अपने लाइफस्टाइल, अपने रिलेशन, अपनी पढ़ाई को कैसे हैंडल करते हैं। अगर आप इन विषयों पर केवल आप चिंतित होते हैं, और हल नहीं निकालते। तो जाहिर है आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं।

What is Depression & Anxiety? In Hindi | Depression Symptoms in Hindi, Cause of Depression in Hindi, Depression Treatment in Hindi, etc. "डिप्रेशन" के लक्षण, कारण, इलाज
Cause of Depression in Hindi

 Cause of Depression

  1. अकेलापन महसूस करना।
  2. सोशल सपोर्ट की कमी होना।
  3. पैसे की समस्या।
  4. किसी तनावपूर्ण स्थिति से गुजर ना।
  5. रिलेशन मैं अनबन होना।
  6. बचपन की खराब पुरानी बातें।
  7. शराबी या किसी नशीले अन्य पदार्थ का सेवन करना।
  8. बेरोजगारी / काम का ना होना।
  9. सफल होने का प्रेशर।

डिप्रेशन के कारण पता लगने के बाद, डिप्रेशन का इलाज करना बेहद आसान हो जाता है। यही कारण है कि डॉक्टर हमेशा डिप्रेशन का कारण पहली पूछते हैं। अगर आप बेरोजगारी के चलते डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं, आपको दवाइयों की बजाए एक अच्छी नौकरी तलाशने चाहिए। जो आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद और आपके जीवन के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप डिप्रेशन का शिकार अपने अकेलेपन की वजह से हो रहे हैं तो आपको अपना ज्यादा टाइम अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिताना चाहिए। अगर यह सब कुछ करने से भी कुछ नहीं होता, तो हम आपको यही सलाह देना चाहेंगे कि आपको डॉक्टर की सहायता जरूर लेनी चाहिए। अपनी इस समस्या को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।

What is Depression & Anxiety? In Hindi | Depression Symptoms in Hindi, Cause of Depression in Hindi, Depression Treatment in Hindi, etc. "डिप्रेशन" के लक्षण, कारण, इलाज

कैसे छुटकारा पाएं depression से | Depression Treatment in Hindi

जैसा कि हमने आपको बताया कि डिप्रेशन में जाने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं, उसी प्रकार डिप्रेशन के इलाज के तरीके भी अलग-अलग होते हैं। डॉ हमेशा आपके लक्षणों के आधार पर आप का इलाज शुरू करते हैं। हम आपको यही राय देना चाहेंगे कि आपको डॉक्टर के सामने अपनी सभी समस्याएं बतानी है। अगर आप समस्याओं को छुपाते हैं। ऐसे में आपका इलाज करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। डिप्रेशन की समस्या को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। अगर आप इसका शिकार हो चुके हैं। आज ही अपने डॉक्टर से सलाह ले। इसी प्रकार की और जानकारी जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here