Home हेल्थ दोबारा गर्म करने पर खाने की ये 6 चीज़े बन सकती है...

दोबारा गर्म करने पर खाने की ये 6 चीज़े बन सकती है ‘जहर’, जानिए इनके बारे में!

ज्यादातर लोग समय बचाने और काम की व्यस्तथा के कारण एक बार में ही पूरे दिन का खाना बना लेते है| बाद में उस खाने को बस गर्म करके खाने को रहते है| अगर आपक भी ऐसा ही करते है तो बता दें की आपका यह आलस आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है| फ्रिज में रखे खाने को गर्म करने पर उसमे मौजूद पोषक तत्व के कंपोजिशन्स में बदलाव होने लगता है| यही कारण है की यह काफी बार आपकी सेहत के लिए खराब हो सकता है|

दोबारा गर्म करने पर खाने की ये 6 चीज़े बन सकती है ‘जहर’, जानिए इनके बारे में!

दोबारा गर्म करने पर खाने की ये 6 चीज़े बन सकती है ‘जहर’

हमेशा कोशिश करे की ताजा बना खाना ही खाए| आज हमे इस पोस्ट में 6 ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें दोबारा गर्म करके खाने से बचना चाहिए| ऐसा ना करने पर आप फूड प्वॉइजनिंग जैसी परशानी से जूझना पड़ सकता है| यह कैंसर और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का कारण भी बन सकता है| आइए जानते है 6 ऐसे फूड्स के बारे में जिन्हे गर्म करके खाने से बचना चाहिए|

चिकन – फ्रिज में रखे चिकन को दोबारा गर्म करने से उसमें मौजूद प्रोटीन कम्‍पोजिशन पूरी तरह से चेंज हो जाते है| बचे हुए चिकन को दोबारा गर्म करने से पाचन के खराब होने का खतरा भी होता है| अगर आप चिकन के शौकीन है और गर्म चिकन खाने के भी शौकीन है तो इस बात का ख्याल रखे की चिकन अच्छी तरह से पका हुआ होना चाहिए|

मशरूम – मशरूम को काटने के साथ ही उसमें पाए जाने वाले प्रोटीन तत्व कम होने शुरू हो जाते है| ऐसे में मशरूम को बना कर साथ-साथ खाने में ही भलाई है| मशरूम को बार-बार गर्म करके नहीं खाना चाहिए| ऐसे करके आप अपने पेट की शामत ला सकते है| आपका पेट खराब होने का भी खतरा रहता है|

आलू – आलू उबालने के बाद उसे कमरे के तापमन पर ठंडा होने के लिए ना छोड़े, ऐसा करने से उसमें बॉटुलिज्‍म नाम का एक बैक्‍टीरिया उत्‍पन्‍न हो जाता है। ठंडा होने के बाद माइक्रोवेव में आलू को गर्म करने से भी बैक्टीरिया जीवित ही रहता है। ऐसे में जरूरी है कि उबालने के बाद इसे ठंडा होने के लिए सीधे फ्रिजर में रखे या फिर ठन्डे पानी का इस्तेमाल करे।

अंडाअंडे को दोबारा से गर्म करके खाना नुकसानकारी होता है| दोबारा गर्म करने से अंडे में मौजूद प्रोटीन नष्ट हो जाते है| अगर आप इसकी अनदेखी करते है तो आप पेट सम्बन्धी समस्याओं को बुलावा दे रहे है|

पालक – पालक को दोबारा गर्म करके खाना कैंसर की समस्या को बुलावा दे सकता है| पालक में पाए जाने वाले नाइट्रेट दोबारा से गर्म करने पर ऐसे तत्वों में बदल जाते है, जिनसे कैंसर होने के चांस बढ़ जाते है| हमेशा कोशिश करे की पालक को दोबारा से गर्म करके ना खाए|

ये भी पढ़े- ऑक्टोपस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य|

तेल – हम सभी बचे हुए तेल को दोबारा सब्जियों को बनाने में प्रयोग करते है| बता दें की यह आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकता है| बचे हुए तेल को दोबारा से इस्तेमाल करने से फ्री रेडिकल्स बन जाते है| जिससे कैंसर और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के होना का खतरा बन रहता है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here