Home हेल्थ नाभि (सुंडी) के बारे में कुछ तथ्य और जानकारी | Navel Belly...

नाभि (सुंडी) के बारे में कुछ तथ्य और जानकारी | Navel Belly Button Facts in Hindi

दोस्तों आज हम इस पोस्ट में पेट की नाभि के बारे में जानकारी देने जा रहे है| आपको इस पोस्ट में नाभि जिसे सुंडी या फिर तोंद के नाम से भी जाना जाता है के बारे कुछ रोचक जानकारी देंगे| हम सभी को अपने शरीर से जुड़े अंगो के बारे में पता होना चाहिए| हमे यह पता होना चाहिए की हमारे शरीर का कौन-सा अंग किस काम आता है|

पेशाब से जुड़े कुछ रोचक तथ्य! | Facts About Urine in Hindi

नाभि (सुंडी) के बारे में कुछ तथ्य और जानकारी|

 

नाभि (सुंडी) के बारे में कुछ तथ्य और जानकारी | Navel Belly Button Facts in Hindi

  • नाभि केवल एक निशान है| दरअसल, जन्म के बाद जब माँ की नाल से जुड़ी बच्चे की गर्भनाल को डाॅक्टर्स द्वारा बाँधकर अलग किया जाता है तब बच्चे के पेट पर एक प्रकार का निशान बन जाता है जिसे हम नाभि के नाम से जानते है|

  • नाभि मनुष्य के शरीर का सबसे गंदा हिस्सा होता है| इसमें लगभग 1458 तरह के बैक्टीरिया होते है|

  • दुनिया में केवल 4 प्रतिशत लोग है जिनकी नाभि बाहर की ओर निकली हुई है| बाकि 96 फीसदी लोगों की नाभि अंदर की ओर है| बाहर निकली हुई नाभि तब बनती है जब डाॅक्टर्स गर्भनाल को ठीक प्रकार से बाँध नही पाते|

  • बाहर निकली हुई नाभि को ऑपरेशन से अंदर की तरफ किया जा सकता है| इस ऑपरेशन को ‘Umbilicoplasty’ के नाम से जाना जाता हैं|

  • नाभि केवल दूध पिलाने वाले यानि की स्तनधारी जानवरों में ही पाई जाती है| अंडे देने वाले जानवरों में नाभि नही पाई जाती|

  • महिलाओं की तुलना में पुरूषों की नाभि के आस-पास ज्यादा रोंगटे(छोटे बाल) पाए जाते है|

  • याद रखे नाभि में कभी भी कान, नाक की तरह छेद ना कराएं क्योकिं नाभि छेद को ठीक होने में 9 महीने का समय लगता है, वही नाक और कान का छेद केवल 6 हफ्ते में भर जाता है|

  • किसी भी दो आदमियों की नाभि एक जैसी नही पाई जा सकती है| हर व्यक्ति की नाभि का आकार अलग होता है क्योकिं हर किसी की नाभि में अलग-अलग बैक्टीरिया पाए जाते है|

  • महिलाओं की नाभि को छूने या चूमने से भर से उनमें सेक्स बढ़ता है| यह बहुत ही  कामुक स्थान होता हैं|

  • नाभि को छूने से होने वाले डर को “Omphalophobia” कहा जाता है|

  • सरसों का तेल नाभि में लगाने से फटें हुए होंठ से निजात मिलती है और साथ ही साथ मुलायम भी रहते है|

  • नाभि के खिसकने से पेट में दर्द की समस्या होती है, आपको दस्त भी लग सकते है| नाभि का सही स्थान पर रहना स्वस्थ होने का प्रतीक है, नाभि शरीर के सात मूल चक्रों में से एक हैं|

  • पुरूषों की नाभि में रूई अधिक पाई जाती है| जिन लोगो की नाभि बाहर की तरफ होती है उनकी नाभि में रुई नही पाई जाती| ग्राहम बारकर नाम के आदमी ने नाभि से सबसे ज्यादा रूई इकट्ठी करके वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया|

  • Karolina Kurkova” जिसे 2008 में दुनिया की सबसे सेक्सी महिला चुना गया था उसकी नाभि ही नही थी| अरे, ये कैसे संभव हुआ ? ☺ दरअसल, जब वह बच्ची थी तो उन्हें एक प्रकार का हर्निया हुआ था| जिसे सर्जरी से ठीक करवाया गया| इससे नाभि के स्थान पर उनके पेट पर सिर्फ डिम्पल जैसा छोटा सा निशान रह गया|

  • साइंटिस्ट के दवारा, नाभि के शोध पर लाखों रूपए खर्च कर चुके है| क्युकी उनका मानना है कि नाभि का सही जगह पर होने से कई खेलों में फायदा मिलता है जैसे: नीचे होने पर तैरने में, ऊपर होने पर दौड़ने में etc.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here