Home हेल्थ गठिया रोग क्या होता है? गठिया के लक्षण, कारण, इलाज, दवा, घरेलू...

गठिया रोग क्या होता है? गठिया के लक्षण, कारण, इलाज, दवा, घरेलू उपचार

गठिया रोग क्या होता है? गठिया के लक्षण, कारण, इलाज, दवा, घरेलू उपचार: आज 12 अक्टूबर है और आज का दिन दुनियाभर में गठिया दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। गठिया रोग बुजुर्गो में होने वाली एक बीमारी है। इस बीमारी से ग्रस्ति लोग अक्सर इलाज के लिए नीम-हकीमो के पास चले जाते है। जहाँ इस बीमारी का इलाज तो होता नहीं बली बीमारी बढ़ जाती है। इस डे को सेलिब्रेट करrogने का उद्देश्य यह है की इस बीमारी के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना। आज हम बताने जा रहे है की गठिया रोग क्या होता है? इसके लक्षण, कारण और इससे पीड़ित लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

गठिया रोग क्या होता है? गठिया के लक्षण, कारण, इलाज, दवा, घरेलू उपचार
गठिया रोग क्या होता है? गठिया के लक्षण, कारण, इलाज, दवा, घरेलू उपचार

गठिया रोग होने के क्या कारण है?

गठिया रोग होने का मुख्य कारण हमारे असामान्य जीवनशैली को माना गया है इसके अलावा नशीले पदार्थ का सेवन लंबे समय तक एक स्थान पर बैठकर कार्य करना भी गठिया रोग के लिए जिम्मेदार हैं। खाने में पौष्टिक तत्वों की कमी एवं फास्ट फूड का सेवन भी गठिया रोग का एक मुख्य कारण माना जाता है। शारीरिक रूप से सक्रिय था की कमी भी गठिया रोग के कारणों में से एक हैं। यही कारण है कि आज गठिया रोगियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।

gathiya rog kaise hota hai

गठिया के लक्षण क्या है?

गठिया के शुरुआती दिनों में इसके लक्षण आसानी से पता नहीं चल पाते हैं लेकिन कुछ समय बाद यह जोड़ों में दर्द से महसूस होने लगता है और यह दर्द बेहद ही अधिक होता है जिससे रोगियों को काफी असहज महसूस होता है। यहां तक कि गठिया का दर्द चलने फिरने तक को प्रभावित कर सकता है। इसके लक्षण ज्यादातर ठंड और मानसून के मौसम में दिखाई पड़ते हैं।

gathiya ke lakshan kya hai

गठिया का ईलाज क्या है?

  1. गठिया के उपचार का सबसे अच्छा तरीका है कि जब भी आपको अपने शरीर में कुछ ऐसे लक्षण दिखाई पड़ते हैं जो थोड़े अलग हो तो पता चलते ही आप जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें और अपना पूरे तरीके से इलाज करवाएं।
  2. गठिया की चिकित्सा के दौरान आपके वजन में बढ़ोतरी हो सकता है जो आपके सेहत के लिए नुकसानदायक है तो अपने शारीरिक गतिविधियों को जारी रखें।
  3. अपने चलने उठने तथा बैठने की क्रिया को सही से करें। इसके अलावा लंबे समय तक एक स्थान पर बैठे ना रहे।
  4. डॉक्टर द्वारा बताए गए आदेशों का पालन अवश्य करें।
  5. अर्थराइटिस के दौरान टहलना तथा व्यायाम करना आपके लिए अच्छा माना जाता है।

गठिया के घरेलू उपचार (gathiya ke gharelu ilaj)

  1. जैतून के तेल से नियमित रूप से मालिश करने पर गठिया के दर्द से काफी आराम मिलता है।
  2. स्टीम बाथ या मालिश करने से गठिया के रोग में काफी राहत मिलता है
  3. गठिया रोग में विटामिन सी युक्त सप्लीमेंट लेने से भी काफी फायदा होता है।
  4. कुछ सामान्य बातों का ध्यान रख गठिया के रोग से निजात पाया जा सकता है ऐसे में यदि आपको हड्डियों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसे जरा भी नजरअंदाज ना करें इसके लक्षण पता होने पर शीघ्र ही डॉक्टर से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here