Home सुर्खियां वेलकम मर्डर: युवक को सरेबाजार में मारीं ताबड़तोड़ गोलियां, देखिये पूरी खबर

वेलकम मर्डर: युवक को सरेबाजार में मारीं ताबड़तोड़ गोलियां, देखिये पूरी खबर

वेलकम मर्डर: युवक को सरेबाजार में मारीं ताबड़तोड़ गोलियां, देखिये पूरी खबर :- राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बदमाशों के हौसले बुलंद है| आए दिन के अलग-अलग इलाकों से गैंगवार, हत्या और लूट की खबरें सामने आ रही है| अब ताजा मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके से सामने आया है| जहां एक टैक्स ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई| मृतक की पहचान मोहम्मद इमरान (27) के रूप में हुई| इस घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश स्कूटी और ताबड़तोड़ टैक्स चालक पर गोली चलाकर फरार हो गए| बदमाशों ने मृतक को 8 से 10 गोलिया मारी और वह मौके पर ही मर गया| इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| इस घटना की पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है| आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है| इस हत्या के पीछे पुलिस ने आपसी रंजिश की आशंका जताई है|

दिल्ली पुलिस के अनुसार, मृतक इमरान अपनी पत्नी अंशु व दो-ढाई साल के जुड़वा बेटों के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहता था। वह पेशे से कार चालक था| कुछ समय पहले वह वेलकम इलाके में स्तिथ लकड़ी मार्किट में अपने छोटे से घर में रहता था| बाद में वह अपनी परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में शिफ्ट हो गया| रविवार की दोपहर 2 बजे के करीब इमरान एक किराएदार को अपना वेलकम इलाके में स्तिथ पाना घर दिखाने के लिए गया हुआ था| तभी उस पर लकड़ी मार्किट में स्कूटी सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। उसके सीने, पेट और हाथ पर करीब 8 से 10 गोलियां लगी। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए|

युवक को सरेबाजार में मारीं ताबड़तोड़ गोलियां

मार्किट में गोली आवाज सुनते ही भगदड़ मच गई| इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और इमरान में परिजन घटनास्थल पर पहुँचे| अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है की इमरान की किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं थी| जिस प्रकार से इमरान की हत्या की गई है उससे तो आपसी रंजिश का अंदेशा लग रहा है| इस मामले की जाँच में आधा दर्जन टीमों को जाँच में लगाया गया है|

गैंगवार की भी आशंका
आशंका यह भी जताई जा रही है कि गैंगवार के चलते इमरान को मौत के घाट उतारा गया है। कई अहम कड़ी आपस में जुड़ती नजर आ रही हैं। पुलिस स्थानीय लोगों से भी इस बाबत जानकारी जुटा रही है, लेकिन पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here