Home मनोरंजन खेसारीलाल यादव का यह वीडियो हुआ वायरल, 1 करोड़ से ज्यादा बार...

खेसारीलाल यादव का यह वीडियो हुआ वायरल, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

खेसारीलाल यादव का यह वीडियो हुआ वायरल, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया :- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के करोड़ो लोग फैंस है| खेसारीलाल की फिल्मों और गानो को काफी पसंद किया जाता है| भोजपुरी फिल्मों के फैंस खेसारीलाल के फैंस ना हो ऐसा हो नहीं सकता| खेसारीलाल के दीवाने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है| जी, हाँ, खेसारीलाल यादव विदेशों में भी काफी फेमस है| आज कल इंटरनेट पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है| यह वीडियो खेसारीलाल यादव की मूवी ‘दबंग सरकार’ के गाने ‘जवानी बा सरेंडर’ का है, जिसमें उनके साथ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका त्रिपाठी परफॉर्म करती हुई नजर आ रही है| सोशल मीडिया पर इनके मूव्स से हुए लोग घायल

10 जनवरी 2019 को यूट्यूब पर यशी फिल्म्स के द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक एक करोड़ से अधिक से अधिक बार देखा जा चूका है। बता दें की इस साल खेसारीलाल यादव एक के बाद शानदार फिल्में लेकर आ रहे है| यही कारण है की उनकी एक फिल्म की शूटिंग पूरी होती नहीं की दूसरी की शुरू हो जाती है| कुछ समय पहले ही उन्होंने फिल्म ‘बागी’ की शूटिंग पूरी है और अब खबर है की उनकी अगली फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ की शूटिंग की शूटिंग शुरू होने वाली है|

खेसारीलाल यादव का यह वीडियो हुआ वायरल

इस फिल्म की शूटिंग नवाबों के शहर लखनऊ में होने की खबर है| फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’ को प्रेमांशु सिंह डायरेक्‍ट करेंगे| इससे पहले प्रेमांशु सिंह ने खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी को लेकर ब्लॉक बस्टर मूवी ‘बलम जी लव यू’ बनाई थी| एक बार फिर वे खेसारीलाल यादव के साथ फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’ बनाने जा रहे है| खेसारीलाल की यह अपकमिंग मूवी कैसे होगी अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है|

खेसारीलाल यादव को भोजपुरी का सुपरस्टार माना जाता है| उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं अन्य फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी काफी जानते है| वे उत्तर भारत में काफी मशहूर है| खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here