Home सुर्खियां Youth Beaten To Death on Charges of Bulb Theft: झारखंड के रांची...

Youth Beaten To Death on Charges of Bulb Theft: झारखंड के रांची में बल्ब चोरी के आरोप में युवक की पीट पीट कर हत्या, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

नमस्कार दोस्तों, झारखंड से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी बता दे की झारखंड के रांची के सिकिदिरी में एलईडी बल्ब की चोरी के आरोप में दो आदिवासी युवकों को दंपत्ति ने बुरी तरह पीटा, जिसके कारण एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद झारखंड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तो चलिए विस्तार में जानते है पूरा मामला क्या है।

Gaon Ki Garmi Season 4 Part 1 Ullu Web Series Review, गांव की गर्मी सीजन 4 के सभी एपिसोड ऑनलाइन फ्री में कैसे देख सकते हैं?

Youth beaten to death on charges of bulb theft in Ranchi, Jharkhand, accused husband and wife arrested | झारखंड के रांची में बल्ब चोरी के आरोप में युवक की पीट पीट कर हत्या, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

Youth Beaten To Death on Charges of Bulb Theft in Ranchi Jharkhand News

जैसा कि जानकारी मिली है, सिकिदिरी के ढेलुआखूंटा में दो आदिवासी युवकों को एलईडी बल्ब चोरी करने का आरोप लगाया गया और उन्हें लाठी से पीटा गया। इस हमले में 24 वर्षीय उमेश मुंडा, जो हरातूखूंटा में रहते थे, उन्होंने मौके पर ही जान गंवा दी। साथ ही, 25 वर्षीय बबलू मुंडा भी घायल हो गए। पुलिस ने इस हत्या केस में और दूसरे युवक के घायल होने के आरोप में आरोपियों नीलकांत प्रसाद और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड के रांची में बल्ब चोरी के आरोप में युवक की पीट पीट कर हत्या, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, नीलकांत ने अपने होटल में एलईडी बल्ब की चोरी का आरोप उमेश और बबलू पर लगाया था।वह शुक्रवार को दोनों को अपने घर ले गया। आरोप लगाया जा रहे हैं कि अपने घर पर बुलाकर नीलकांत ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर दोनों को लाठी से जमकर पीटा। जिसके कारण उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए और फिर उसने बबलू को भगा दिया।

इस घटना के बाद उमेश के परिवार वाले नीलकांत के यहां पहुंचे तो उसने बताया कि उमेश कहीं चला गया है, इसके बाद रात के समय परिजन पुलिस स्टेशन पहुंचे। शनिवार के सुबह उमेश के परिवार वाले फिर से नीलकांत के घर पहुंचे तो  उमेश की डेड बॉडी होने घर के पीछे पड़ी हुई मिली।

ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया

उमेश की मृत्यु के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, जिसके कारण सिकिदिरी मार्ग पर 6 घंटे तक चक्का जाम रहा। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अभी जो खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी नीलकांत प्रसाद के घर में घुसकर तोड़फोड़  की घटना को भी अंजाम दिया। यही नहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने मकान के बाहर बने होटल में भी तोड़फोड़ की।

ग्रामीणों ने की होटल में तोड़-फोड़

गाँव के लोगों ने कहा कि मृतक उमेश की पत्नी ने आरोपी नीलकांत के होटल निर्माण के दौरान मजदूरी की थी, जिसका पैसा बकाया था। उसी पैसे की मांग पर नीलकांत के बीच उमेश और उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। उसी दिन से नीलकांत मौके की तलाश में बदल गए थे। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here