Home सुर्खियां Rajasthan Bhilwara Gangrape Case: घर के बाहर टहल रही महिला को किडनैप...

Rajasthan Bhilwara Gangrape Case: घर के बाहर टहल रही महिला को किडनैप कर आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वारदात के बाद कपड़े साथ ले गए!

नमस्कार दोस्तों, लड़कियों की सुरक्षा पर बड़े बड़े वादे करने वाली कांग्रेस सरकार की राज्य में लड़कियों के साथ राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लड़की हूं लड़ सकती हूं…का नारा कांग्रेस सरकार जोरो शोरो से देती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। ताजा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा का है, जहां कुछ लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी महिला के सारे कपड़े अपने साथ लेकर चले गए, इसके बाद पीड़ित महिला को निर्वस्त्र व्यवस्था में मजबूरन सड़क पर लोगों से मदद की भीख मांगनी पड़ी, दुखी कर देने वाली बात यह है कि किसी ने महिला की मदद नहीं करी। लोगों ने महिला को पागल समझ कर नजरअंदाज कर दिया। तो चलिए पूरा मामला विस्तार में जानते हैं।

Woman Was Paraded Naked in Pratapgarh Rajasthan: पति ने अपनी ही पत्नी के साथ किया दुर्व्यवहार, निर्वस्त्र कर घुमाया और वीडियो बनाकर किया वायरल!

Rajasthan Bhilwara Gangrape Case
Rajasthan Bhilwara Gangrape Case

Rajasthan Bhilwara Gangrape Case News

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह शर्मनाक घटना राजस्थान के भीलवाड़ा के गंगापुर थाना क्षेत्र की है।,  जहां एक महिला रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही थी, इसी दौरान कुछ लोग जीप में सवार होकर आए और महिला को जबरन जीप में बिठाकर ले गए, महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और पूरे शरीर को नोच लिया। आरोपियों ने महिला के साथ इस शर्मनाक वारदात को अंजाम देने के बाद कपड़े अपने साथ ले गए, और महिला को बगैर कपड़ों के छोड़ दिया। कुछ ग्रामीणों ने महिला को निर्वस्त्र व्यवस्था में देखा तो इसकी सुचना पुलिस को दी गई।

Rajasthan Dalit Murder Case: राजस्थान के कांग्रेस राज में 2 दलित युवकों की गाड़ी से कुचलकर हत्या, जाने पूरा मामला!

घर के बाहर टहल रही महिला को किडनैप कर आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वारदात के बाद कपड़े साथ ले गए!

एक व्यक्ति की सहायता से महिलाओं को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, लेकिन इससे पहले महिला का तन ढका और फिर उसे थाने लेकर गया। राजस्थान पुलिस ने महिला के कहने पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। मामले पर भीलवाड़ा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा ने कहा कि मामले की जांच के बाद सामने आया है कि तीनों युवक नशे में थे।

9 Year Old Girl Raped in Rajasthan’s Marwar: मारवाड़ में 25 साल के युवक ने 9 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पड़ोसी आरोपी फरार

राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के साथ लगातार हो रहे हैं अपराध

जिस जगह इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया वहां की छानबीन की जा रही है।वही इस घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण इंसाफ की मांग कर रहे है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आपको बता दे की प्रदेश में जहां महिलाओं के साथ ऐसी वारदात हो रही हैं, वही प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ राजस्थान के ही रणथंभौर में छुट्टियां मना रही हैं। राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में आपकी क्या राय कमेंट करके जरूर बताएं।

Rajasthan Udaipur Rape Case: 11 साल की मासूम बच्ची के साथ 13-14 साल के कजिन ने किया रेप, जाने पूरा मामला!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here