Home सुर्खियां ‘The Great Khali’ Became Father for 2nd Time: द ग्रेट खली दूसरी...

‘The Great Khali’ Became Father for 2nd Time: द ग्रेट खली दूसरी बार बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर किया बेटे का वीडियो

नमस्कार दोस्तों, रेसलिंग इंडस्ट्री से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की मशहूर WWE सुपरस्टार रहे ‘द ग्रेट खली’ यानी दिलीप सिंह राणा के परिवार में खुशियां आ गई हैं। बता दे कि उनकी पत्नी हरमिंदर कौर ने एक बेटे को जन्म दिया है। खली ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यारी सी रील शेयर की है। इंस्टाग्राम रील में देखा जा सकता है कि खली अपने बेटे के साथ दिखाई दे रहे हैं और बहुत प्यारे लग रहे हैं।  वीडियो को साझा करते हुए खली ने कैप्शन में लिखा “आज आपके आशीर्वाद से मुझे एक बेटा हुआ है”..। वही उनके फैंस भी शुभकामनाएं दे रहे हैं और प्यारे प्यारे कमेंट कर रहे हैं।

Communal Tension Again in Nuh Haryana News: मदरसा के ऊपर से कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर पथराव, नूंह में फिर सांप्रदायिक तनाव

Wrestler ‘The Great Khali’ Became Father for The Second Time | The Great Khali's Wife Harminder Kaur Gives Birth To A Son | द ग्रेट खली दूसरी बार बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर किया बेटे का वीडियो

The Great Khali’s wife Harminder Kaur gives birth to a son

वीडियो में देखा जा सकता है कि खली ने लाल रंग की शर्ट पहनी हुई है, और चेहरे पर मार्क्स लगा रखा है और अपने प्यारे बेटे को गोद में ले रखा। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ढेरो बधाइयां दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दे की द ग्रेट खली दूसरी बार पिता (‘The Great Khali’ Became Father for Second Time) बने है। इससे पहले साल 2014 में उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने अवलीन राणा रखा था। खली और हरमिंदर कौर ने शादी के 12 साल बाद पहली संतान को जन्म दिया था।

Air India Pilot Dies At Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान पायलट हिमानिल कुमार की मृत्यु।

खली की शादी को लेकर खड़ा हुआ था बवाल

द ग्रेट खली और हरमिंदर कौर की शादी साल 2002 में हुई थी। खली ने शादी के बाद ही रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि उनकी शादी को लेकर लोगों ने कई सवाल उठाए थे, क्योंकि उनकी पत्नी की हाइट छोटी है। लेकिन अब दोनों काफी अच्छा वैवाहिक जीवन व्यक्त कर रहे हैं, और पूरा परिवार खुशहाल है।

द ग्रेट खली डाइट में क्या कुछ कहते हैं?

जैसा कि आप सभी को मालूम है द ग्रेट खली रेसलिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं यही नहीं रिंग में खली अंडरटेकर, बतिस्टा जैसे रेसलर्स को धूल चटा चुके है। खली अपनी हाइट और अपनी ताकत के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। खली खुलासा कॉफ़ी बार कर चुके हैं और बता चुके हैं वह डाइट में क्या कुछ लेते हैं। उन्होंने अपनी इंटरव्यू में बताया था कि दिन में वह 5 किलो चिकन खाते हैं। इसके अलावा 10 लीटर दूध, 55 अंडे और खली अपने प्रोटीन इंडेक्स का पूरा ध्यान रखते हैं।

द ग्रेट खली चीट मिल डे में क्या खाते है?

आपको जानकर हैरानी होगी कि द ग्रेट खली अपने चीट मिल डे पर वो एक साथ ही 60-70 भटूरे खा जाते हैं। उनकी हाइट 7 फीट 1 इंच बताई जाती है, और उनका वजन डेढ़ सौ से 160 किलो है। यही सब खूबियों खली को बाकी सब रेसलर से अलग बनाती है। उनके जूते का साइज मार्केट में नहीं मिलता क्योंकि उनके पैर का साइज 20 नंबर है। जिसके लिए उन्हें अपनी जूते और कपड़े के लिए अलग से आर्डर देना पड़ता है। देख न्यूज़ की तरफ से द ग्रेट खली को बेटे के जन्म पर हार्दिक शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here