Home सुर्खियां दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, ओले गिरने और आंधी चलने...

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, ओले गिरने और आंधी चलने के भी आसार

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, ओले गिरने और आंधी चलने के भी आसार– मौसम विभाग के संभावना जताई है की राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में आज श्याम 6 बजे तक ओले गिर सकते है| दिल्ली के कुछ इलाकों में दोपहर के समय तेज हवाएं चली और फिर उसके बाद श्याम 4 बजे करीब हल्की बारिश होने की खबर है|

weather chances of storm rain and hail fall in delhi and surrounding areas

मौसम विभाग ने शाम 4 बजे कहा कि अगले दो घंटों के अंदर मेरठ, मोदीनगर, लोनी, खैर सहित आसपास के इलाकों में ओले गिरने की प्रबल संभावना है|

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानि की आईएमडी ने कहा कि दिल्ली, हिसार, रोहतक, झज्जर, पानीपत, कोसली, सोनीपत, बागपत, गुरुग्राम, रेवाड़ी, बावल, मानेसर गाजियाबाद, नोएडा, होडल, महेंद्रगढ़ और इनके आसपास के इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी आएगी| इन इलाकों में बारिश होने और ओला वृष्टि होने के काफी आसार है|
आज सुबह ही मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को गर्मी से रहत मिलने की उम्मीद जताई थी और फिर दोपहर में चली तेज हवाएं और फिर उसके बाद हुई हल्की बारिश से मौसम काफी खुशनुमा हो गया|

शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया| नमी का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया| मौसम वैज्ञानिकों ने गरज के साथ हल्की बारिश और धूल भरी हवाओं की संभावनाओं के साथ शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया|

कल यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है| शनिवार को भी मौसम खुशनुमा रहने का अंदेशा है| दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा|

मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र में ही सोमवार की रात 3.3 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे धूल काफी हद तक साफ हो गई है। तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। मंगलवार सुबह भी बादलों की आवाजाही लगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here