Home सुर्खियां पति का दूसरी महिला से संबंध होने पर, पत्नी ने जताई नाराजगी...

पति का दूसरी महिला से संबंध होने पर, पत्नी ने जताई नाराजगी तो प्राइवेट पार्ट में डाला मोटरसाइकिल का हैंडल

पति का दूसरी महिला से संबंध होने पर, पत्नी ने जताई नाराजगी तो प्राइवेट पार्ट में डाला मोटरसाइकिल का हैंडल- कुछ लोग ऐसे होते है जो दरिंदगी की सारी हदे पार कर जाते है| कुछ ऐसा ही क्या एक पति नहीं, जिसने दरिंदगी की सारी हद पार करते हुए अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में इस कदर नुकसान पहुँचाया की उसकी जान पर आफत आ गई| हालंकि मंगलवार को डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली| सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल सर्जरी कर महिला के प्राइवेट पार्ट से मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप को निकालने में कामयाबी हासिल की और महिला को नई जिंदगी दी| शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि करीब 4 घण्टे चली सर्जरी के दौरान महिला के गुप्तांग से प्लास्टिक की ग्रिप निकाली गयी| यह ग्रिप मोटरसाइकिल के हैंडल की है| उन्होंने बताया कि ग्रिप महिला की बच्चेदानी, पेशाब की थैली और छोटी आंत तक पहुंच गयी थी|

husband forced motorcycle handle in private part of wife

मोटरसाइकिल की ग्रिप के बच्चेदानी काफी समय तक गुप्तांग में फंसे रहने की वजह से संक्रमण फैल गया था| अगर इसे जल्दी बहार नहीं निकाला जाता तो संक्रमण पूरे शरीर में फैलने की संभावना थी| इस बीच, चंदन नगर थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने मामले की जांच में पाया कि पीड़ित महिला के पति प्रकाश भील उर्फ रामा (35) के दूसरी महिला से संबंध थे|

दूसरी महिला से संबंध नहीं रखने की पत्नी की बात आरोपी पति नागवार गुजारी की उसने तकरीबन अपनी पत्नी को पहले शराब पिलाकर बेसुध कर दिया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप डाल दी| महिला ने इस घटना के बारे में शर्म की वजह से नहीं बताया| लेकिन जब महिला को इसकी वजह से परेशानी होने लगी और दर्द बढ़ता गया तो उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई| पुलिस ने बताया की आरोपी पति को रविवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया है|

कई ऐसे मामले सामने आए है जिसमें लोग हैवानियत की सभी हदे पार कर जाते है| गुस्से में कई बार लोग दरिंदगी की सारी हदे पार कर दूसरे को काफी नुकसान पहुंचा देते है| गुस्से में उन्हें इस सामने वाले के दर्द का जरा सा भी अंदाजा नहीं होता| हालांकि महिला को समय रहते इलाज मिल गया वर्ना उसकी जान भी जा सकती थी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here