Home सुर्खियां Vaishno Devi Pujari Death News | माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी...

Vaishno Devi Pujari Death News | माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी का निधन, जाने मृत्यु का कारण ?

नमस्कार दोस्तो, आज कटड़ा में मौजूद वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।  उसके निधन पर जम्मू कश्मीर के उपराज्पाल मनोज सिन्हा के साथ कई अन्य नेताओ ने अपना दुःख व्यक्त किया है। वह माता वैष्णो देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी थे। वे श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के गठन के समय से ही बतौर पुजारी माता की सेवा कर रहे थे।

Who Was Vaishno Devi Pujari Death New in Hindi, Vaishno Devi Pujari Death Reason, Vaishno Devi Pujari Passed Away, माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी का निधन, जाने मृत्यु का कारण ?

 Vaishno Devi Pujari Death News

अमीर चंद जी का निधन एक बहुत ही दुखद घटना है। माता वैष्णो देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी अमीर चंद जी  का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। मीडिया रिपोर्ट की माने तो रोज़ाना की तरह अमीर चंद आज भी सुबह 5 बजे उठे थे। सुबह में वह एकदम सवस्थ लग रहे थे, लेकिन जब वह पूजा कर रहे थे तब अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उनके परिजनों ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड नारायण अस्पताल  में भर्ती करवाया। डॉक्टरों में जाँच के बाद बताया की उनका निधन हो गया है। माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद के आकस्मिक निधन से पूरा कटड़ा शोक की लहर दौड़ गया। सूचना मिलने के बाद आस-पास के रहने वाले लोग घर पर शोक सवेंदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे कटड़ा के शमशान घाट में अमीर चंद जी का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

जम्मू कश्मीर के उपराज्पाल ने भी जताया शोक

माता वैष्णो देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी के निधन पर वहाँ के उपराज्पाल मनोज सिन्हा ने भी अपना दुःख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा ‘ माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद जी का निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शोकाकुल परिवार व उनके अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी शोक सवेंदना है। ईश्वर से प्राथना है की पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। ‘

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया याद

दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अपना दुःख व्यक्त करते हुए लिखा माता वैष्णो देवी दरबार के वयोवृद्व पुजारी पूजनीय आमिर चंद (चाचा जी) का आज निधन हो गया।  उन्होंने बताया की जब भी वह दर्शन के लिए गए थे उन्होंने हमेशा बुलाकर उन्हें आशीर्वाद जरूर दिया करते थे। मातारानी से विनती है इस परमपूज्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here