Home मनोरंजन JugJugg Jeeyo Trailer Review | वरुण धवन-कियारा की ‘जुग जुग जियो’ का...

JugJugg Jeeyo Trailer Review | वरुण धवन-कियारा की ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जाने कास्ट और स्टोरी?

नमस्कार दोस्तों, इस साल यदि में फिल्मो वाला वर्ष की संज्ञा देने की कोशिश करू तो कोई गलत नहीं होगा। इस साल कई ब्लॉकबस्टर मूवी सिनेमाघरों में आ चुकी है। जिसमे आरआरआर (RRR), के.जी.एफ चैपटर 2, डॉक्टर स्ट्रेंज मल्टीवर्स और मैडनेस और कई अन्य फिल्मो का आपने आनंद उठाया होगा। इन सभी फिल्मो ने दर्शको का बहुत मनोरंजन किया है। तो आज हम बात करने वाले है ऐसे ही एक नयी मूवी का जो कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में आने वाली है, और जिसका ट्रेलर आज ही रिलीज हो गया है। हम बात कर रहे है फिल्म जुग जुग जियो (Jug Jug Jeeyo) की।

Rajpal Yadav & Rubina Dilaik Movie Ardh Review in Hindi | राजपाल यादव के साथ रुबिका दिलाकि करेगी बॉलीवुड में डेब्यू !

JugJugg Jeeyo Trailer Review in Hindi, JugJugg Jeeyo Movie Cast Name, Release Date, Story, Budget and More Details in Hindi | क्या है जुग जुग जियो फिल्म की कहानी?

JugJugg Jeeyo Trailer Review

वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की फिल्म जुग जुग जियो का ट्रेलर सिनेमाघरों में आ गई है। यह एक फैमिली ड्रामा पर आधारित फिल्म है। ट्रेलर में अनिल कपूर और वरुण धवन की जोड़ी शानदार लग रही है। इस फिल्म में आपको अनिल के साथ नीतू कपूर नज़र आने वाली है। शनिवार को इस फिल्म के निमार्ताओं ने फिल्म का पोस्टर साझा किया था। यह फिल्म आपको भरपूर मनोरंजन देने के लिए 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।

India Laughter Champion (Sony Tv) Comedy Show Review Date & Time | कपिल शर्मा शो कैसे अलग है, जाने शो की ख़ासियत !

क्या है जुग जुग जियो फिल्म की कहानी?

जुग जुग जियो एक पारिवारिक फिल्म है, फिल्म की कहानी शादी और रिश्तो के आस-पास घूमती रहती है। जिसमे अनिल कपूर नीतू कपूर के साथ वरुण धवन के माता-पिता का रोले निभा रहे है। ट्रेलर की शुरुआत  आपको वरुण धवन और कियारा आडवाणी की शादी को दिखाया गया है, लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों तलाक लेने का फैसला भी कर लेते है। इसी समय अनिल कपूर भी अपनी पत्नी नीतू कपूर से तलाक ले रहे है, अब क्या ये तलाक  लेंगे या नहीं इसका पता तो मूवी रिलीज़ होने के बाद ही चलेगा।

जुग जुग जियो मूवी ट्रेलर रिव्यु ?

मूवी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर को लोगो द्वारा कितना पसंद किया गया है, इसका पता इस पर आये व्यूज से पता चलता है। मूवी रिलीज़ हुए अभी कुछ समय ही बिता है इतने में ट्रेलर पर तीन लाख से ज़्यादा  व्यूज मिल चुकें है। इस मूवी को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर के साथ ही मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली जैसे सितारे भी नज़र आएंगे। इस मूवी के डायरेक्टर राज मेहता है, जिन्होने गुड न्यूज़ मूवी को भी डायरेक्ट किया था।  इनकी फिल्म गुड न्यूज़ भी सुपरहिट हुई थी, उम्मीद यही की जा रही है की यह फिल्म भी सुपरहिट करेगी।

Prithviraj Trailer Review in Hindi | पृथ्वीराज फिल्म की कहानी और कास्ट का नाम जाने, पृथ्वीराज ट्रेलर कैसा है ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here