Home सुर्खियां यूपी पुलिस के कांस्टेबल ने एप्पल के मैनेजर को गोली मारी

यूपी पुलिस के कांस्टेबल ने एप्पल के मैनेजर को गोली मारी

यूपी पुलिस के कांस्टेबल ने एप्पल के मैनेजर को गोली मारी: यूपी पुलिस के एनकाउंटर अकसर सवालों के घेरे में रहते है| उत्तर प्रदेश पुलिस हमेशा ही अपने काम करने के तरीकों को लेकर निशाने पर रहती है| अब यूपी पुलिस एक बार फिर से सुर्खियों में है| इस बार यूपी पुलिस ने लखनऊ शहर के गोमतीनगर इलाके में एक युवक को गोली मारने की खबर समाने आई है| युवक को गोली यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात जवान ने मारी है| इस घटना में जान गवाने वाले युवक की पहचान विवेक तिवारी नामक युवक के रूप में हुई है, जो मल्टीनेशनल कंपनी एप्पल में एरिया मैनेजर के पद पर तैनात था|

यूपी पुलिस के कांस्टेबल ने एप्पल के मैनेजर को गोली मारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विवेक बीती शक्रवार रात को आईफोन के एक लॉन्चिंग कार्यक्रम से घर लौट रहे थे| तभी रास्ते में पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो विवेक और आरोपी सिपाही के बीच बहस हो गई और फिर इस बीच यूपी पुलिस के सिपाही ने विवेक पर गोली चला दी| पुलिस की माने तो आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है|

मध्य प्रदेश: ग्वालियर शहर में एक घर में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से 4 लोगों की मौत

पुलिस ने बताया की आरोपी पुलिसकर्मी को विवेक की कार में कुछ संदिग्ध लगा और फिर उसने गोली चला दी| घटना के तुरंत बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है| ऐसा बताया जा रहा है की पुलिस को देखने के बाद विवेक ने मौके इ भागने की कोशिश की थी| इसी दौरान विवेक की कार पास की दीवार से भी टकराई थी| फिर वह घायल हो गए| हालांकि मौत के कारणों का पता तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा|

इस घटना की शिकायतकर्ता सना खान ने आरोप लगा है की आरोपी सिपाही ने बाइके से पीछा करके विवेक के गले में गोली मरी| लखनऊ के एसएसपी ने जानकारी दी है की इस केस में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का कसे रजिस्टर कर लिया गया है|

मृतक विवेक की पत्नी ने अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है| यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में डीजीपी से बात की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here