Home सुर्खियां अमेठी: स्मृति ईरानी के कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या इलाके...

अमेठी: स्मृति ईरानी के कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या इलाके में मचा हड़कंप

अमेठी: स्मृति ईरानी के कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या इलाके में मचा हड़कंप :- यूपी के अमेठी में स्तिथ बरौलिया गांव के प्रूव प्रधान सुरेंद्र सिंह को अज्ञात बदमाशों ने देर रात गोली मारने की खबर सामने आ रही है| गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया| बता दें की सुरेंद्र प्रधान थोड़े दिनों पहले हुए लोकसभा चुनाव 2019 में अमेठी सीट से जीतने वाली स्मृति ईरानी के काफी करीबी बताए जाते थे| इस गांव को मनोहर पर्रिकर ने आदर्श गांव के तहत गोद लिया था|

पूर्व प्रधान की मौत के बाद गांव में सभी सदमे में है| पूर्व प्रधान की मौत खबर सामने आने के बाद नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी खुद लखनऊ जा रही हैं, जहाँ वह पूर्व प्रधान के परिजनों से मुलाकात करेंगी| सुरेंद्र सिंह की मौत के पीछे उनके परिवावालों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शक जतायाहै | इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है|

अमेठी: स्मृति ईरानी के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को बदमाशों ने उस समय अंजाम दिया जब पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अपने घर के बाहर सो रहे थे| इस घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची गई, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है| पूर्व प्रधान की हत्या के बाद जहां एक ओर सियासत गरमा गई है तो दूसरी तरफ इलाके के लोग काफी डरे हुए है| इलाके में तनाव के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है|

बता दें की सुरेंद्र कुमार ने स्मृति ईरानी की जीत में काफी बड़ी भूमिका थी| खबरों के अनुसार सुरेंद्र सिंह का आस-पास के कई गावों में काफी ज्यादा प्रभाव था| जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने स्मृति ईरानी को जीत के रूप में मिला| पुलिस के अनुसार सुंरेद्र सिंह को मारने वाले बदमाश बाइक पर आए, जो गोली मारकर फरार हो गए| गोली लगने के बाद घायल सुरेंद्र सिंह को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया| लखनऊ ने जाते समय ही रास्ते में सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई|

इस घटना के बारे में अमेठी के एसपी ने कहा, ‘उन्हें (सुरेंद्र सिंह) 3 बजे रात में गोली मारी गई. हमने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. जांच जारी है. घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश या राजनीतिक विवाद कारण हो सकते हैं.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here