Home सुर्खियां Rajasthan Free Mobile Yojana: राजस्थान सरकार 40 लाख महिलाओं को फ्री स्माटफोन...

Rajasthan Free Mobile Yojana: राजस्थान सरकार 40 लाख महिलाओं को फ्री स्माटफोन देगी, साथ में 3 साल तक फ्री इंटरनेट!

नमस्कार दोस्तों, राजस्थान से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों राजस्थान में 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने की घोषणा कांग्रेस सरकार ने कर दी है, तो चाहिए विस्तार में जानते है राजस्थानी फ्री मोबाइल योजना (Rajasthan Free Mobile Yojana) क्या है ? और आप इसका कैसे लाभ उठा सकते है ? और भी काफी कुछ इस स्कीम के बारे में जानने वाले है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की न केवल आपको फ़ोन फ्री में मिलने वाला है बल्कि तीन साल का इंटरनेट पैक भी मुफ्त मिलने वाला है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

The Kerala Story Trailer Review in Hindi: धर्मांतरण, आतंकवाद और लव जिहाद की सच्ची कहानी रूह कंपा देगी!

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023: Rajasthan government will give free smartphones to 40 lakh women, and free internet for 3 years | राजस्थानी फ्री मोबाइल योजना का कैसे लाभ उठा सकते है

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023

आपकी जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे में महंगाई राहत शिविर के अवलोकन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चिरंजीवी योजना में हमने सभी महिलाओं को (परिवार का) मुखिया बनाया है। 1.35 करोड़ महिलाएं घर की मुखिया बनी हैं।

राजस्थान सरकार 40 लाख महिलाओं को फ्री स्माटफोन देगी, साथ में 3 साल तक फ्री इंटरनेट!

राजस्थानी फ्री मोबाइल योजना (Rajasthan Free Mobile Yojana) के तहत न केवल फ्री में स्मार्टफोन मिलने वाला है, बल्कि तीन साल के नि:शुल्क इंटरनेट भी मिलने वाला है, ऐसा कांग्रेस सरकार ने दावा किया है, साथ बताया गया है की इसी साल रक्षाबंधन से 40 लाख महिलाओं को अपने स्मार्टफोन दिया जाएगा, 30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन का त्यौहार है यानि इस दिन से फ़ोन मिलने लग जायेगे।

राजस्थानी फ्री मोबाइल योजना का कैसे लाभ उठा सकते है

अशोक गहलोत की कहां का कहना है कि राजस्थान के लगभग 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा हालांकि एक साथ इतने फोन नहीं मिलने के कारण इस योजना का कार्यान्‍वयन नहीं हो रहा है। इस लिए प्रथम चरण में रक्षाबंधन के मौके पर 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जायेगा। अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते तो इसके लिए आपको परिवार चिरंजीवी योजना में पंजीकृत करना होगा। इसकी जानकारी के लिए आप गूगल पर जानकारी हासिल कर सकते है। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

TV Actress Accused CO-Actor of Rape: टीवी एक्ट्रेस ने को-एक्टर पर लगाया रेप का आरोप, झूठ बोलकर बनाए शारीरिक संबंध!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here