Home सुर्खियां Pitbull Attacked The Girl in Jalandhar News in Hindi | जालंधर में...

Pitbull Attacked The Girl in Jalandhar News in Hindi | जालंधर में पालतू पिटबुल ने 2 लड़कियों पर किया जानलेवा हमला!

नमस्कार दोस्तों, आजकल देश के कई इलाकों में उनके पालतू पिटबुल के द्वारा अपने पालकों पर हमला करने की घटना सामने आ रही है।  पंजाब, लखनऊ के बाद इस नस्ल के कुत्ते द्वारा अपने मालिकों पर अटैक करने के बाद अब जालंधर से खबर आ रही है की एक पिटबुल डॉग ने 2 लड़कियों पर हमला कर दिया। आइए जानते है खबर विस्तार से।

Pet Pit Bull Dog Attacks News in Hindi | नगर निगम की हिरासत में महिला को मारने वाला पिटबुल पालतू कुत्ता, चार डॉक्टरों की टीम करेगी निगरानी

Pitbull Attacked The Girl in Jalandhar News in Hindi, Pitbull Dog Attack in Punjab Jalandhar News, पिटबुल ने जालंधर में लड़की पर किया हमला, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Pitbull Attacked The Girl in Jalandhar News in Hindi

लोगों के तरह-तरह के शौक होते हैं कई लोगों को घूमने फिरने का का शौक होता है तो किसी को खाने पीने और किसी को खाना बनाने आदि का शौक होता है लेकिन कभी जो कुछ लोगों ने 100 कितने खतरनाक होते हैं कि वह उनके लिए जानलेवा हो सकता है। ऐसी ही एक खतरनाक फोटो में से आजकल पिटबुल नाम खूंखार कुत्ते को पालने का शौक चलन में है। आपको बता दे यह कुत्ता इतना खतरनाक होता है कि अपनी ही मालिक पर हमला कर देता है। पिटबुल द्वारा अपने मालिकों पर हमला करने की खबरें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब और लखनऊ में इस नस्ल के कुत्ते द्वारा अपने मालिकों पर हमला किया गया और अब जालंधर में भी एक पिटबुल डॉग के द्वारा हमला करने की घटना सामने आई है। यह मामला जालंधर  गारा के कनियावली का है, जहा एक पिटबुल डॉग ने अचानक 2 लड़कियों पर हमला कर दिया।

हमले में लड़किया गंभीर रूप से घ्याल

जालंधर गारा के कनियावली में अचानक एक पिटबुल कुत्ते ने दो लड़कियों पर हमला कर दिया इस हमले में लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई है और उन्हें तुरंत इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें पिटबुल डॉग के हमले की घटना लगातार देश के कई राज्यों के सामने आ रही है।

एएसआई महिंदरपाल सिंह ने जारी किया बयान

इस हादसे की जानकारी मिलती है एएसआई महेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और उसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। आपको बता दें इससे पहले पिछले महीने 29 जुलाई को पंजाब के बटाला में पिटबुल डॉग के द्वारा हमले की घटना सामने आई थी जिसमें गुरप्रीत नाम के एक 13 वर्षीय है लड़के पर हमला करके उसके कान को बुरी तरह नोंच दिया था।  वही इससे पहले 12 जुलाई लखनऊ के बंगाली टोला में रहने वाली 80 वर्षीय महिला पर तो पिटबुल ने हमला किया था जिसके बाद उसकी जान चली गई। आपको बता दें वह महिला उस पिटबुल की मालिक थी।

अमेरिका और यूरोप में रोक

आपको बता दें पिटबुल कुत्तों की काफी खतरनाक प्रजाति मानी जाती है और इसी वजह से अमेरिका और यूरोप समेत 41 देशों में इसको पालने पर रोक लगी है। कुत्तों की यह  प्रजाति सबसे खतनाक  मानी जाती है।  ज्यादतर लोग पिटबुल कुत्ते को अपने फार्म की देख-रेख के लिए पालते हैं और उनके मुंह पर हमेशा जाली लगा कर रखा जाता है ताकि वह किसी को काट न सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here