Home सुर्खियां Shadi Firing in Bihar’s Patna Watch Video | स्टेज पर डांस के...

Shadi Firing in Bihar’s Patna Watch Video | स्टेज पर डांस के साथ की दनादन फायरिंग, लड़की ने भी पिस्टल से चलाई गोली, वीडियो हुआ वायरल!

नमस्कार दोस्तों, बिहार से लगातार एक के बाद एक हैरान करने वाली खबरें सामने आ रही है, बिहार की राजधानी पटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि स्टेज पर डांस कर रहे  लोग जमकर फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान महिला भी फायरिंग कर रही है। अभी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक यह वीडियो पटना के लालजी टोला का बताया जा रहा है। इस मामले पर पटना पुलिस का कहना है कि हमे इसकी जानकारी नहीं है, इनपुट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Motihari Chimney Blast in Bihar News | बिहार के मोतिहारी में चिमनी ब्लास्ट, मालिक समेत 9 की मौत

Shadi Firing in Bihar's Patna News in Hindi | Patna Fierce Firing in Reception With Dance On Stage Women Also Fired Pistols Watch Video | स्टेज पर डांस के साथ की दनादन फायरिंग, लड़की ने भी पिस्टल से चलाई गोली, वीडियो हुआ वायरल!

Shadi Firing in Bihar’s Patna Watch Video

अभी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक हवाई फायरिंग कर रहे यह वीडियो 12 दिसंबर 2022 देर रात का है। बताया जा रहा है कि आयोजन एक नेता के बेटे की शादी के दौरान का है। इस वीडियो को पहली बार 16 दिसंबर 2022 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया गया था। जिसके बाद यह वीडियो देखते-देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

स्टेज पर डांस के साथ की दनादन फायरिंग, लड़की ने भी पिस्टल से चलाई गोली, वीडियो हुआ वायरल!

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस समारोह की कुल दो वीडियो सामने आई है, पहली वीडियो में लोग स्टेज पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे,  डांस कर रहे लोगों में एक शख्स भोजपुरी गायक बताया जा रहा है। इस दौरान स्टेज पर डांस कर रहे लोगों के बीच एक व्यक्ति राइफल लेकर फायरिंग करने लगता है।

पटना पुलिस ने क्या कुछ कहा ?

इस समारोह का दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुल्हन की तरह सजी हुई एक महिला डांस करते हुए पिस्टल से हवाई फायरिंग करती है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि आसपास और स्टेज के नीचे कई लोग मौजूद है। ऐसे में किसी को भी गोली लग सकती थी। इस मामले में गांधी मैदान के थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि हमें इस मामले की किसी प्रकार की जानकारी नहीं है, अब हमे इस खबर के बारे में पता चल चूका है, इनपुट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिहार में लगातार बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों के बारे में आपकी क्या राय कमेंट करके जरूर बताएं।

Liquor Smugglers Jumped Into River Bihar | शराब तस्कर एंबुलेंस को पुलिस की गाड़ी समझ बैठे, बाइक समेत नदी में लगा दी छलांग, दो की मृत्यु!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here