Home सुर्खियां killed in Firing At Property Dealer Office in Rohini Sector 22 |...

killed in Firing At Property Dealer Office in Rohini Sector 22 | दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 22 में प्रॉपर्टी डीलर के आफिस में गोलीबारी, शख्स की मौत !

नमस्कार दोस्तों, राजधानी दिल्ली में अपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही है, अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था का अपराधियों में बिल्कुल भी खौफ नहीं बचा है। अब ताज़ा मामला दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 22 से सामने आ रहा है जहा शनिवार को एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में कथित गोलीबारी हुई, इस हमले में एक युवक की मृत्यु हो गई है। रोहिणी पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान योगेश नाम से हुई है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित अपने दोस्तों के साथ प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में बैठा था।  इसी दौरान अचानक अज्ञात बदमाश आते हैं, और उनपर तीन राउंड फायरिंग कर दी।

Delhi Paharganj Holi Case Viral Video | दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन, 1 नाबालिक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया!

Man shot dead at property dealer's office in Delhi's Rohini Sector 22 News in Hindi | killed in Firing At Property Dealer Office in Rohini Sector 22 | दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 22 में प्रॉपर्टी डीलर के आफिस में गोलीबारी, शख्स की मौत !

killed in Firing At Property Dealer Office in Rohini Sector 22

दिल्ली रोहिणी सेक्टर 22 में हुई गोलीबारी में योगेश की गर्दन पर गोली लगी, जिसके कारण मौके पर ही युवक की मृत्यु हो गई। डीसीपी सिद्धू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रात के तकरीबन 9:00 बजे एक पीसीआर कॉल आया था। जिसमे बताया गया था की अमन विहार थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है।

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 22 में प्रॉपर्टी डीलर के आफिस में गोलीबारी, शख्स की मौत !

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि करीब चार से पांच बदमाश बाहर से आए और प्रापर्टी डीलर के कार्यालय पर तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें योगेश नाम के युवक की गर्दन पर गोली लगी और उसकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है लो योगेश अक्सर अपने दोस्तों के साथ प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में बैठा करता था।

Delhi Fire 1 Person Burnt Alive in Trilokpuri Jhuggi News | त्रिलोकपुरी में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई है, पुलिस द्वारा इस मामले में जांच शुरू की गई है?

मृतक के परिवार ने क्या कुछ किया ?

दिल्ली पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों और मृतक योगेश के बीच पुरानी दुश्मनी थी। मर्डर का सही कारण क्या है यह जांच के बाद ही सामने आ पायेगा। आपको बता दे की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, और जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। मृतक युवक के भाई ने बताया कि उनकी कार रिपेयरिंग की दुकान है। योगेश वहां बिजली मिस्त्री का काम करता है। शनिवार की रात 9:00 बजे योगेश अपने पुराने दोस्त के साथ प्रापर्टी डीलर के दफ्तर में बैठा था, तभी कुछ अज्ञात बदमाश वहां आये और गोलीबारी शुरू कर दी जिसमे उसकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। राजधानी दिल्ली से लगातार इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है जो की चिंता का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here