Home सुर्खियां Noida Sector 21 Wall Collapse News in Hindi | नोएडा सेक्टर 21...

Noida Sector 21 Wall Collapse News in Hindi | नोएडा सेक्टर 21 स्थित जलवायु विहार में दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत!

नमस्कार दोस्तों, नोएडा से दुखद खबर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की नोएडा में मंगलवार को एक आवासीय सोसायटी की बाहरी दीवार का एक हिस्सा गिर गया, इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई और कुछ घायल भी हुए है। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है ?

Woman Slaps Guard in CC Society Noida Viral Video | गार्ड ने गेट खोलने में की देरी तो महिला ने बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल

Noida Sector 21 Wall Boundary Collapsed Reason, Noida Sector 21 Wall Collapse News in Hindi, 4 people died due to wall collapse in Jalvayu Vihar located in Noida Sector 21!

Noida Sector 21 Wall Collapse News in Hindi

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा नोएडा के सेक्टर 21 स्थित जलवायु विहार में हुआ  है, अभी जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक मलबे के नीचे कई अन्य मजदूर दबे हो सकते है। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मलबे के नीचे से 12 लोगों को अब तक बाहर निकाला जा चुका है, और चार लोग इस हादसे में अपनी जान गवा चुके है।

नोएडा सेक्टर 21 स्थित जलवायु विहार में दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत!

अधिकारी ने कहा, ‘‘ बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया गया है. दमकल विभाग के कर्मी और वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं.’’ दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की सहायता से मलबे को हटाया जा रहा है, वही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नोएडा की सेक्टर 21 गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को दीवार गिरने से चार लोगों की मौत होने की घटना पर  दुख व्यक्त करते हुए, एक ट्वीट किया है और कहा की सभी घायलों को बेहतर उपचार दिया जाएगा।

Noida Sector 21 Wall Boundary Collapsed Reason

अभी तक दीवार गिरने का सही कारण पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है अभी फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है ताकि मलबे के नीचे फंसे हुए लोगों को जल्दी से जल्दी बाहर निकाला जा सके और उनका इलाज किया जा सके। यह एक जांच का विषय है की क्या यह हादसा किसी की लापरवाही के चलते हुए है या इसके पीछे और कुछ वजह है। यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

Noida Twin Tower News Controversy Temple or New Building? | मंदिर या नई बिल्डिंग ट्विन टावर वाली जमीन पर क्या बनेगा? शुरू हुआ विवाद!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here