Home सुर्खियां TikTok स्टार (Mr Faisu) का अकाउंट हुआ सस्पेंड, (Team 07 Arrested) क्यों...

TikTok स्टार (Mr Faisu) का अकाउंट हुआ सस्पेंड, (Team 07 Arrested) क्यों भड़के फैंस ?

TikTok स्टार (Mr Faisu) का अकाउंट हुआ सस्पेंड, (Team 07 Arrested) क्यों भड़के फैंस ? :- टिक टॉक सुपरस्टार Mr Faisu आजकल अपने विवादित टिक टॉक वीडियो की वजह से सुर्खियों में बने हुए है। इस विवादित वीडियो के सामने आने के बाद टिक टॉक ने Mr Faisu का टिक टॉक अकाउंट बंद कर दिया है। इस वीडियो पर विवाद होने के बाद Mr Faisu ने सोशल मीडिया पर लोगों से माफ़ी भी मांगी है। कई लोगों ने उन्हें टिक टॉक पर अनफॉलो करना भी शुरू कर दिया है।

बता दें की तबरेज अंसारी की मौत के मामले में आरोपल लगाते हुए रमेश सोलंकी ने 5 टिक टॉक यूजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद इस वीडियो पर एक्शन लिया गया और इसे सोशल मीडिया से हटा दिया गया। इस वीडियो को फैजू, हसनैन, फैज, और सद्दू ने शेयर किया था।

Mr. Faisu (Tik Tok Star) Wiki, Bio, Girlfriend

इस वीडियो में टीम 7 गैंग नाम के लोग कह रहे थे की तबरेज की हत्या कर दी गई है लेकिन जब तबरेज का बेटा बड़ा होगा और अपने पिता पर हुए जुल्म का बदला लेगा ओट उसे लोग आतंकवादी ना कहा जाए। बता दें की तबरेज की हत्या पर काफी विवाद हुआ था। इस विवाद पर वीडियो बनाना Mr Faisu को भारी पड़ा, टिक टॉक ने उनका अकाउंट ही सस्पेंड कर दिया है।

(Team 07 Arrested)

Mr Faisu ने उनके खिलाफ की गई कारवाही और अपनी विवादित वीडियो के बाद अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा- यदि मेरी वीडियो से किसी को ठेंस पहुँची हो तो मैं दिल से माफ़ी मांगता हूँ। हमारा मकसद किसी का दिल दुखाना या किसी का अपमान करना नहीं था। जय हिन्द ! मिस्टर फैजू की इस पोस्ट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। कई यूजर उन्हें अनफॉलो करने की बात कह रहे है तो कई लोग उन्हें इस प्रकार की वीडियो दुबारा नहीं बनाने की बात कह रहे है। मिस्टर फैजू को कई यूजर ने इतने अपशब्द कहे है। जिन्हे हम यहाँ लिख भी नहीं सकते है।

 

Faisal Shaikh (Mr Faisu) Wiki, Age, Biography

झारखंड के सरायकेला में तबरेज अंसारी की मॉब लीचिंग में मौत हो गई थी। तबरेज की हत्या के बाद देशभर में आक्रोश की लहर उमड़ पड़ी थी। इससे पहले भी कई मॉब लीचिंग के मामले सामने चुके है। जिनमें कई लोगों की जान चली गई। इस घटना से सम्बंधित मिस्टर फैजू ने सोशल मीडिया साइट टिक टॉक पर एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने इसका विरोध किया और फिर इसकी शिकायत टिक टॉक कंपनी को की गई। कंपनी ने कारवाही करते हुए मिस्टर फैजू के आकउंट को बैन कर दिया और उनकी वीडियो को इंटरनेट से भी हटा दिया।

कौन है मिस्टर फैजू?

Tik Tok स्टार (Mr Faisu) का अकाउंट हुआ सस्पेंड

मिस्टर फैजू का असली नाम फैसल शेख है जो टिक टॉक पर वीडियो बनाकर लोगों का मनोरंजन करते है। सोशल मीडिया साइट टिक टॉक पर फैसल शेख फेमस है। टिक टॉक पर उन्हें फॉलो करने वाले लाखों की संख्या में है। फैसल का जन्म 7 अक्टूबर 1994 को महाराष्ट्र में हुआ था। मिस्टर फैजू 24 साल के है। में रहते है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here