Home सुर्खियां Malta Cargo Ship Hijacked News: अरब सागर में समुद्री डाकू ने माल्टा...

Malta Cargo Ship Hijacked News: अरब सागर में समुद्री डाकू ने माल्टा का जहाज किया हाइजैक, भारतीय नौसेना ने बढाया मदद का हाथ!

नमस्कार दोस्तों, वैश्विक स्तर पर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय नौसेना अरब सागर में माल्टा के एक जहाज का रेस्क्यू करा रही है। अभी जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक माल्टा का जहाज MV रुएन हाईजैक (Malta Cargo Ship Hijacked) कर लिया गया था। जब इस घटना की जानकारी भारतीय नौसेना तक पहुंची तो आननफाननमें एक नेवी की ओर से एक युद्धपोत और समुद्री गश्ती विमान M को अरब सागर भेजा गया, और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

Jio Launches Rs 398 Plan with 14 OTT Apps on JioTV Premium: रिलायंस जियो का धमाकेदार लॉन्च: 398 रुपये के प्लान में 14 OTT ऐप्स, इनमें से एक है Prime Video!

Malta Cargo Ship Hijacked News in Hindi | Pirates hijacked Malta's ship in the Arabian Sea, Indian Navy extended a helping hand! | अरब सागर में माल्टा का समुद्री जहाज पाइरेट्स द्वारा किया गया हाईजैक

Malta Cargo Ship Hijacked News in Hindi

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक माल्टा का ये जहाज कोरिया से तुर्की जा रहा था, इसी दौरान सोमालिया में समुद्री लुटेरों ने जहाज को हाईजैक कर लिया। जैसे यह खबर मीडिया के सामने आई इस पर चर्चा शुरू हो गई। वहीं दूसरी तरफ नेवी की ओर से मदद के लिए हाथ बढ़ाया गया और नेवी की तरफ से भेजे गए विमान ने 15 दिसंबर 2023 यानी शुक्रवार की सुबह हाईजैक हुई जहाज के ऊपर उड़ान भरी। इसी के साथ भारतीय नौसेना ने जहाज पर हो रही सभी गतिविधियों पर कड़ी निगाहें बनाई हुई है, और अब यह जहाज सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा है।

Rajasthan Bus Rape Case News: यात्रियों से भरी बस में 19 साल की दलित युक्ति के साथ कंडक्टर और ड्राइवर ने करा दुष्कर्म

अरब सागर में समुद्री डाकू ने माल्टा का जहाज किया हाइजैक

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माल्टा कार्गो जहाज हाईजैक (Malta Cargo Ship Hijacked) पर इंडियन नेवी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है, नौसेना की तरफ से कहा गया है कि इस घटना पर हमने तुरंत प्रतिक्रिया दी है, हाईजैक किया गया जहाज माल्टा का है, जिसमें 18 लोग मौजूद हैं जो अब लुटेरों के कब्जे में है।

भारतीय नौसेना ने बढाया मदद का हाथ!

इसके साथ ही बताया गया है कि जहां यह घटना हुई, उस क्षेत्र में नजर रखने वाले नौसेना के समुद्री गश्ती विमान और अदान की खाड़ी में एंटी-पायरेसी पेट्रोल के दौरान, माल्टा के जहाज MV रुएन ने एक अलर्ट जारी किया था। इसके बाद, सहायता की तुरंत राह पर निकाली गई।

अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हाईजैक करने की सूचना गुरुवार को दी गई थी, भारतीय नौसेना ने शुक्रवार की सुबह घटना वाले क्षेत्र पर अपनी सहायता भेजी। सेना के विमान ने हाईजैक हुए जहाज के ऊपर उड़ान भरी और स्थिति का जायजा लिया। भारतीय नौसेना ने जहाज पर कड़ी निगाहें बनाई हुई है और जल्द से जल्द इस ऑपरेशन को सक्सेसफुल बनाने की कोशिश की जा रही है।

Pakistan 3 Child Murder Case News: पाकिस्तान में एक दरिंदे ने बच्चों को मारा, काटा और फिर पका कर खा गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here