Home सुर्खियां दिल्ली: जनकपुरी के गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग, 6 लड़कियां जख्मी

दिल्ली: जनकपुरी के गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग, 6 लड़कियां जख्मी

दिल्ली: जनकपुरी के गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग, 6 लड़कियां जख्मी :- राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्तिथ एक गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग लग गई। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में मौजूद कावेरी गर्ल्स हॉस्टल में अचानक आग लगने से हॉस्टल में हड़कंप मच गया, इस घटना में 6 लड़कियों का दम घुटने की वजह से वह बेहोश हो गई। हॉस्टल से रेस्क्यू 50 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया है। आग लगने के बाद अपनी जान बचाने के लिए एक लड़की ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी|

बता दें की दक्षिणी दिल्ली के जनकपुरी में स्तिथ कावेरी हॉस्टल के बेसमेंट में मौजूद इलेक्ट्रिक पैनल में आज सुबह तकरीबन 3 बजे आग लगी। थोड़े ही समय ने आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग ग्राउंड फ्लोर थे पहुंच गई। ग्राउंड फ्लोर पर लड़कियां रहती है और आग लगने के बाद पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया।

जनकपुरी के गर्ल्स हॉस्टल में भीषण

हॉस्टल में आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की 3 गाड़िया घटास्थल पर पहुंची| जिन्होंने आग पर काबू पर लिया। आग लगने ी वजह से हॉस्टल की छह लड़कियां बेहोश हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है|

बीते मंगलवार क दिल्ली के पीरागढ़ी के उद्योग नगर में बिजली के बल्ब बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी। दमकल की 15 गाड़ियों आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण फैक्ट्री में रखा काफी सामान का नुकसान हो गया।

कुछ समय पहले ही गुजरात के सूरत शहर में स्तिथ एक कोचिंग सेंटर में भयंकर आग लग गई थी। जहाँ आग लगने के बाद बच्चो ने अपनी जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से ही छलांग लगा दी। इस घटना में 20 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

सूरत जैसे हालात दिल्ली में ना हो इसके लिए दिल्ली सरकार और कोचिंग सेंटर पर कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। बिना सुरक्षा मानकों के संचालित दिल्ली में कोचिंग सेंटर पर कार्यवाही की जा रही है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने इमारतों से सम्बंधित कई दिशा निर्देश जारी किए है। दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद नए निर्देश जारी किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here