Home सुर्खियां Indian Army Agniveer Recruitment 2022 | आर्मी अग्निवीर भर्ती में जाने...

Indian Army Agniveer Recruitment 2022 | आर्मी अग्निवीर भर्ती में जाने सभी नियम और कानून जो जरुरी है !

नमस्कार दोस्तों भारतीय सेना (Indian Army ) की ओर से 4 साल अग्नि वीरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। यह नोटिफिकेशन भारतीय सेना द्वारा बीते कल यानी सोमवार को जारी किया गया। इस नोटिफिकेशन में अलग-अलग पदों के लिए भर्ती की योग्यता वेतन आदि संबंधी चीजों का विवरण दिया गया है। आज के इस लेख में आपको अग्नीपथ योजना से जुड़ी सारी जानकारी मिलने वाली है साथ ही आपको फिर फिजिकल टेस्ट से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।

Master Shifuji Shaurya Bhardwaj Reaction on Agneepath Yojna (Agnipath Scheme) | मास्टर शिफूजी ने अग्निपथ योजना का समर्थन किया ?

Indian Army Agniveer Recruitment 2022, Physical Test Score, Age Range, Post, Salary Much More Details in Hindi | Agneepath Scheme (Agnipath Yojna) Recruitment 2022
Indian Army Agniveer Recruitment 2022

Indian Army Agniveer Recruitment 2022

इंडियन आर्मी की ओर से सोमवार को 4 सालों के लिए अग्नि वीरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसका रजिस्ट्रेशन अगले महीने जुलाई से शुरू होगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक अग्निवीरो  में इन पदों के लिए भर्ती की जाएगी अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल (Aviation, Ammunition Examiner), अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समेन (आठवीं पास)।

किस पद के लिए क्या योग्यता है?

अग्नि वीरों की भर्ती के लिए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10 वीं पास होना चाहिए साथ ही हर विषय में 33 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।वही अग्निवीर तकनीकी के लिए योग्यता का मानदंड भौतिक रसायन गणित और अंग्रेजी विषय में 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना रखा गया है। अग्निवीर क्लर्क के पदों के लिए 12वीं पास होना चाहिए 60 फ़ीसदी अंकों के साथ। अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 2 तरह से उम्मीदवारों की भर्ती होगी। जिसमें दसवीं और आठवीं पास उम्मीदवारों को कम से कम सभी विषयों में 33 प्रतिशत अंको की आवश्यकता है।

Indian Air Force Statement Agnipath Scheme | भारतीय वायु सेना ने जारी की अग्निपथ की डिटेल्स, 30 छुट्टी, कैंटीन और इंश्योरेंस समेत ये सुविधाएं

 फिज़िकल टेस्ट करना होगा पास

अग्नि वीरों को भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट स्कोर पास करना अनिवार्य है। फिजिकल टेस्ट दो ग्रुप में होगा ग्रुप 1 की बात करें तो उसमें अग्नि वीरों को 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी इसके साथ ही 10 पुल अप्स लगाना होगा। ग्रुप 2 की बात करें तो उसमें अग्नि वीरों को 5 मिनट 45 सेकंड में 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी इसके साथ ही उन्हें 6 से 9  पुल अप्स लगाना होगा।

अग्निवीरो के लिए निर्धारित आयु सीमा

अग्नि वीरों की भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में आयु सीमा यह निर्धारित की गई है। आपको बता दें केवल इस साल के लिए आयु सीमा 17 साल 6 महीने से 23 साल तक रखी गई है। या आयु की छूट केवल एक बार के लिए ही दी गई है। अगले साल से आयु की अधिकतम सीमा 21 वर्ष कि हुआ करेगी।

क्या है अग्निपथ योजना | अग्नीपथ स्कीम के फायदे और नुकसान, 4 साल बाद मिलेंगी नौकरी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here