Home सुर्खियां AP: सियांग जिले में मिला लापता विमान AN-32 का मलबा, भारतीय वायुसेना...

AP: सियांग जिले में मिला लापता विमान AN-32 का मलबा, भारतीय वायुसेना ने की पुष्टि

AP: सियांग जिले में मिला लापता विमान AN-32 का मलबा, भारतीय वायुसेना ने की पुष्टि :- करीब एक हफ्ते पहले लतापा हुआ भारतीय वायुसेना का एयरक्राफ्ट विमान एएन-32 के मलबे मिलने की खबर सामने आ रही है। बता दें की लतापा हुए विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में मिला है। जिस समय विमान लापता हुए उस समय विमान में 13 लोग सवार थे। विमान के मलबा मिलने की जानकारी खुद इंडिया एयरफोर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर शेयर की है। वायुसेना ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है की-

“अरुणाचल प्रदेश के टाटो इलाके के उत्तरपूर्व में लीपो से 16 किलोमीटर उत्तर में लगभग 12,000 फुट की ऊंचाई पर वायुसेना के लापता एएन-32 विमान का मलबा आज देखा गया. अब हेलीकॉप्टर विस्तृत इलाके में तलाश कर रहे हैं” भारतीय वायुसेना का यह विमान बीती 3 जून से लतापा था जिसके बाद इंडियन एयरफोर्स ने लापता विमान को खोजने के लिए एक ऑपरेशन भी चलाया हुआ था।

सियांग जिले में मिला लापता विमान AN-32 का मलबा


आपको बता दें की लापता विमान को ढूंढने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इंडियन एयरफोर्स का लतापा विमान एएन-32 है जो रूस में निर्मित है। इस विमान का असम के जोरहट से चीन के साथ लगी सीमा के पास स्थित मेंचुका उन्नत लैंडिंग मैदान के लिए उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही संपर्क टूट गया था। इस विमान में 13 लोग सवार थे। विमान के लापता होने के बाद से ही वायुसेना ने मेंचुका और उसके आसपास के इलाकों में विमान को ढूंढने के लिए अभियान चलाया हुआ था।

वायुसेना ने बीते शनिवार को एएन- 32 परिवहन विमान के बारे में जानकारी देने वाले को 5 लाख रूपये देने का ऐलान किया था। शनिवार को एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने समग्र खोज अभियान की असम के जोरहट हवाई ठिकाने पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here