Home सुर्खियां हैदराबाद कांड: महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के केस में...

हैदराबाद कांड: महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के केस में रिमांड रिपोर्ट से हुआ नया खुलासा

हैदराबाद कांड: महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के केस में रिमांड रिपोर्ट से हुआ नया खुलासा तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में 26 साल की वेटनरी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में एक नया खुलासा हुआ है। इस मामले में जांच कर रहे अधिकारियों ने रिमांड रिपोर्ट को तैयार कर लिया है। इस बारे में उन्होंने एक मीडिया न्यूज़ को भी जानकारी दी है। रिमांड रिपोर्ट में कई चौंका देने वाली बात सामने आई है। रिमांड रिपोर्ट के सामने आने से आरोपियों की पूरी करतूत का खुलासा हो गया है। रिमांड रिपोर्ट में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना को अंजाम देने से पहले इस घटना की पूरी तरह से साजिश रची गई थी।

हैदराबाद कांड: महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के केस में रिमांड रिपोर्ट से हुआ नया खुलासा
हैदराबाद कांड: महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के केस में रिमांड रिपोर्ट से हुआ नया खुलासा

हैदराबाद में हुई घटना की साजिश को आरोपियों ने एक साजिश के तहत अंजाम दिया था। आरोपियों ने महिला डॉक्टर को स्कूटी पार्क करते हुए देखा था। जिसके बाद उन्होंने एक साजिश के तहत महिला डॉक्टर की स्कूटी को जानबूझकर पंचर कर दी। महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने शराब पी थी। इसके बाद महिला डॉक्टर की मदद करने के बहाने से उनके पास गए और फिर महिला का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

जब महिला को होश आया तो उसका गला घोंट दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने शव को कंबल में लपेटकर अंडरब्रिज ले गया और पेट्रोल डालकर शव को जला दिया। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियो को सस्पेंड कर दिया गया है। इनपर कारवाही केस रजिस्टर करने और लापरवाही बरतने का आरोप है। इस घटना के बाद पूरा देश आक्रोश में है। शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी तेलंगाना पहुंची थी. टीम के सदस्य पीड़ित परिजनों से मिले, उन्हें दिलासा दिया. साथ ही कार्रवाई का भरोसा भी दिया.

हैदराबाद डॉक्टर बलात्कार-मर्डर: पुलिस ने किया 4 लोगों को गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

पीड़ित परिजनों ने इस मामले पर पुलिस के रवैए पर सवाल उठाएं है। बता दें कि जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात मृतक महिला डॉक्टर की बीच रास्ते स्कूटी ख़राब हो गई थी. सूनसान जगह गाड़ी ख़राब होने से वो ख़ौफ़ में थी. उसने अपने परिजनों को फ़ोन कर इसकी जानकारी दी. बाद में उसका फ़ोन बंद मिला और फि

र जली हुई हालत में उसका शव बरामद हुआ. तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में डॉक्टर के साथ हैवानियत के ख़िलाफ़ देशभर में प्रदर्शन हो रहा है. हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली और अलीगढ़ में विरोध-प्रदर्शन हुए हैं. लोगों में ग़ुस्सा और अफ़सोस देखा जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here