Home सुर्खियां Honey Trap Case News in Hindi | भारतीय सेना में फिर हनी...

Honey Trap Case News in Hindi | भारतीय सेना में फिर हनी ट्रैप का मामला आमने आया, PAK एजेंट से खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में जवान गिरफ्तार

भारतीय सेना में फिर एक बार हनी ट्रैप (Honey Trap) का मामला सामने आया है, राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंट सेल ने 24 साल की जवान को जासूसी करने के लिए सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। यह भारतीय जवान पड़ोसी मुल्क पाकिस्तानी गोपनीय जानकारी शेयर कर रहा था। बताया जाता है कि यहब जवान पाकिस्तान की महिलाओं को भारतीय सेना और बॉर्डर से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी और वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें भेजता था। तो चलिए पूरा मामला विस्तार में जानते है।

Pakistani Girl Honey Trap Case News in Hindi | जवान ने लीक की सेना की खुफिया जानकारी, लड़की के जाल फसा जवान ?

Indian Army Honey Trap Case News in Hindi | भारतीय सेना में फिर हनी ट्रैप का मामला आमने आया, PAK एजेंट से खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में जवान गिरफ्तार

Honey Trap Case News in Hindi

भारतीय सेना का आरोपी जवान शांतिमय राणा राजस्थान में पोस्टेड था, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की 2 महिलाओं ने भारतीय सेना के इस जवान को हनी ट्रैप में फंसाया था। इस जवान ने कई गोपनीय जानकारियां पाकिस्तानी एजेंट्स को दी हैं, हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस भारतीय सेना के इस जवान ने इस काम के लिए उनसे पैसे भी लिया करता था। मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी जवान पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है, और अब करवाई की जा रही है पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस पूरे कांड में कितने लोग शामिल थे और अब तक भारतीय सेना की क्या-क्या जानकारी साझा की है।

भारतीय सेना में फिर हनी ट्रैप का मामला आमने आया, PAK एजेंट से खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में जवान गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस इंटेलिजेंस डायरेक्टर उमेश मिश्रा ने कहा पाकिस्तानी एजेंट अंकिता और निशा सोशल मीडिया के जरिए जवान से संपर्क किया था, फिर दोनों पाकिस्तानी महिलाओं ने भारतीय सेना के जवान राणा का नंबर लिया था, वह दोनों महिला राणा से व्हाट्सएप पर बात करती थी। दोनों महिला ने पहले राणा का भरोसा जीता फिर उससे ख़ुफ़िया जानकारी लेने लगी, और फिर कुछ पैसा जवान के खाते में ट्रांसफर किया गया।

इन पाकिस्तानी महिलाओ ने जवान से ख़ुफ़िया दस्तावेज, फोटोग्राफ और युद्ध अभ्यास के वीडियो मांगे थे। लालच में आकर जवान ने ख़ुफ़िया दस्तावेज, फोटोग्राफ और युद्ध अभ्यास की वीडियो भी शेयर कर दी थी। फिलहाल जवान की ग्रिफ्तारी कर आगे की जांच की जा रही है। हनी ट्रैप (Honey Trap) के जाल में फस कर कई भारतीय जवान देश से गद्दारी कर रहे है, भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान से आतंकी संगठन ISIS तक पहुंच रही है। आपको बता दे की यह पहला मामला नहीं जब ऐसी घटना सामने आई है ऐसी कई वारदात पहले भी सामने आ चुकी हैं, भारत सरकार को इसे रोकने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाने चाहिए। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here