Home सुर्खियां Pakistani Girl Honey Trap Case News in Hindi | जवान ने लीक...

Pakistani Girl Honey Trap Case News in Hindi | जवान ने लीक की सेना की खुफिया जानकारी, लड़की के जाल फसा जवान ?

नमस्कार दोस्तों, बिहार से एक हनी ट्रैप (Honey Trap) का मामला सामने आया है, जाहिर है इस शब्द से आप वाकिफ होंगे। जैसा की आप सभी को मालूम है यह हनी ट्रैप कितना खतरनाक है जिसका अंदाजा भी नहीं लगा सकता। इस जाल में अगर कोई एक बार फास गया तो उसका इससे निकलना मुश्किल हो जाता है, और सामने वाले व्यक्ति को पता भी नहीं चलता की और वह इसमें फसता चला जाता है। एक ऐसा ही मामला बिहार से सामने आया है। जहा पर सेना का एक जवान इसका शिकार हुआ है। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है ?

Pakistani Girl Honey Trap Case News in Hindi | हुस्न के जाल में फसा आर्मी जवान ने लीक की आर्मी की खुफिया जानकारी, 2 साल से कर रहा था जवान इस हरकत, पुलिस ने कैसे पकड़ा ?

Pakistani Girl Honey Trap Case News in Hindi

दरसल बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला गणेश कुमार महाराष्ट्र के पुणे में पोस्टेड है, इस से पहले जवान की पोस्टिंग जोधपुर में थी। इसी दौरान जवान की दोस्ती फेसबुक पर पाकिस्तान की रिया नाम की लड़की के साथ हुई, रिया ने अपने आप को इंडिया नेवी में डॉक्टर बता कर गणेश को अपने जाल में फसाया, गणेश पाकिस्तानी लड़की भी रिया के फरेब को समझ नहीं पाया, इसके बाद पाकिस्तानी लड़की नहीं जवान से देश की सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज मांगे, जवान उस लड़की क करीब 2 साल तक व्हाट्सएप पर यह सारी इनफार्मेशन शेयर करता रहा।

इसका खुलासा तब हुआ जब रविवार को बिहार एटीएस ने ख़ुफ़िया विभाग की बड़ी सुचना पर बड़ी कार्यवाही कर, सेना के इस जवान को गिरफ्तार किया। पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस के सहयोग से इस जवान को पकड़ा गया। ग्रिफ्तारी के बाद पुलिस ने जो बताया वह काफी चौकाने वाला था।

पुलिस ने बताया की आर्मी की सेंसेटिव इनफॉरमेशन व्हाट्सएप और फेसबुक और अन्य माध्यम से भेजता पाकिस्तान की लड़की को भेजता था, जिसके बादं हम लोगों ने टीम गठित की और हमने कार्रवाई करते हुए जवान को ग्रिफ्तार किया है, आरोपी जवान के खिलाफ FIR दर्ज़ कर ली गई है, आपको बता दे की पुलिस द्वारा गणेश से पूछताछ के दौरान गणेश ने अपने ऊपर लगे आरोपों को काबुल कर लिया है। मामले की जांच जारी है। इस खबर पर आपका क्या कहना है हमे  कमेंट करके जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here