Home सुर्खियां हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए आज डाले जा रहे है वोट अबतक...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए आज डाले जा रहे है वोट अबतक 54.09% वोट पड़े

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को विधानसभा चुनावों के सभी 68 सीटों पर मतदान किए जाएंगे | हिमाचल प्रदेश में सुबह 8 बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हुई| मतदाता शाम 5 बजे तक ही वोट डाल सकेंगे| चुनाव आयोग ने बताया है की हिमाचल प्रदेश में 37,000 से भी ज्‍यादा चुनाव अधिकारी,17,770 पुलिसकर्मी, होम-गार्ड्स और अर्द्धसैनिक बलों की 65 कंपनियां तैनात की गई हैं। आयोगे ने यभी बताया की 12 जिलों में चुनाव को निष्पक्ष करवाने के लिये 2,300 पोलिंग स्टेशन पर लाइव टेलीकास्ट की वयवस्था भी की है|

बतादे की चुनाव आयोगे पहली बार VVPAT मशीनों का प्रयोग करने जा रहा है| राज्य में कुल 50.25 लाख मतदाता जिसमे से 19 लाख महिलाएं और 14 ट्रांसजेंडर उमीदवार की किस्मत का फैसला करेगे| इस बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावो में 338 उमीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है|

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए आज डाले जा रहे है वोट अबतक 28.6% वोट पड़े

 हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017 की खास बातें

Q. कितनी सीटें? कितने उम्मीदवार मैदान में? किस पार्टी के कितने? कितने वोटर? पिछली बार कितनी वोटिंग हुई थी?
सीटें-
68
कैंडिडेट-337
वोटर-50,25,941
पिछली बार की वोटिंग-73.4%
कौन सी पार्टी, कितनी सीटों पर लड़ रही है?
पार्टी
सीटें
68
कांग्रेस
68
बीएसपी
42
सीपीएम
14
Q. 2012 और 2014 के चुनावों का गणित?
– 2012 में कांग्रेस को हिमाचल विधानसभा में जीत हासिल हुई थी। उसे 36 सीटें मिलीं थीं। लेकिन, 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। बीजेपी ने चारों सीटों पर कब्जा जमाया।
पार्टी
2012विधानसभा चुनाव
वोटशेयर
2014लोकसभा चुनाव
वोट शेयर
कांग्रेस
36
42.8%
00
41.1%
बीजेपी
26
38.5%
04
53.9%
एलएचपी
1
1.9%
00
इंडिपेंडेंट
5
12.1%
00
1.4%

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की | प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पैर लिखा कि ”आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश में मतदान का दिन है। मेरी विनती है कि सभी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें।”

कांग्रेस के नेता वीरभद्र सिंह ने एएनआई से कहा हिमाचल में अगली सरकार कांग्रेस की बनेंगी| बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर हिमाचल के खोये हुए समान को लौटाने की अपील की।

हिमाचल प्रदेश के मुखयमंत्री वीरभद्र सिंह 6 बार CM बन चुके है और अगर कांग्रेस इस बार चुनाव जीतती है तो वे सातवीं बार हिमाचल के मुख्यमंत्री की कमान संभालेंगे|

बीजेपी के CM कैंडिडेट प्रेम कुमार धूमल दो बार हिमाचल के कम रह चुके हैं। इस बार दोनों ही दिग्गज नेता नई सीटों से अपनी किस्मत आजमा रहे है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here