Home सुर्खियां International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रांड्स  द्वारा शुरू किए गए...

International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रांड्स  द्वारा शुरू किए गए दिल को छू लेने वाले अभियान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को बनाया जाता है | यह  वैश्विक दिवस है जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाता है। इसकी शुरुआत 1910 में क्लारा जेटकिन के एक सुझाव से हुई थी जब उन्होंने एक सम्मलेन में कामकाजी महिलाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन की मांग की थी |

Special Advertising on International Women's Day | Heart Touching Campaigns Launched by Brands on International Women's Day | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रांड्स द्वारा शुरू किए गए दिल को छू लेने वाले अभियान

1911 में पहली बार जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क,स्विज़रलैंड ने मिलकर महिला दिवस बनाया | सयुंक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक बनाने के लिए 1975 में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मानने की घोषणा की | तभी से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष नयी थीम या नए लक्ष्य के साथ 8 मार्च को मनाया जाता है |

इस वर्ष 8 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम थी | एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी (Gender equality today for a sustainable tomorrow) हैं | इस थीम पर भारत में कई ब्रांड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रभावित करने वाले कैंपेन चलाएं गए जो उत्साहजनक व् संतोषजनक थे |

Storyboard18 विज्ञापन पर केंद्रित है और ब्रांडों के व्यवसाय पर समाचार और विश्लेषण का एक प्रमुख स्रोत है। 8 मार्च 2023 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैंपेन चलाया #ToHerWithLove | इस कैंपेन के द्वारा storyboard18 ने अपने दर्शकों को कई महिलाओं की कहानियां, उनके विचारों से सभी को प्रेरित किया |

Special Advertising on International Women's Day | Heart Touching Campaigns Launched by Brands on International Women's Day | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रांड्स द्वारा शुरू किए गए दिल को छू लेने वाले अभियान

Netflix एक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवा है | तथा आज के समय में नेटफ़्लिक्स का प्रयोग सभी ने कभी न कभी तो ज़रूर किया ही होगा | नेटफ़्लिक्स हर अवसर कुछ न कुछ अवश्य करता है और इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर #HerKahaniHaiZaruri  कैंपेन चलाया जिसमे नेटफ्लिक्स महिलाओं से वार्तालाप के रूप में कुछ सवाल करता है और उनके अनुभवों और उनके विचारों को सम्मलित कर नेटफ्लिक्स के प्लेटफार्म पर स्ट्रीम किया गया |

DIGISOL डिजिटल इंडिया के सपने को साकार कर रहा है और इसी सपने के चलते इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर टविटर पर #shero नाम से कैंपेन चलाया जिसमें अलग अलग विभाग की कई प्रतिभाशाली  महिलाओं का उदाहरण चित्रित किया ताकि लोग  अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने और बुद्धिमान बनने के लिए प्रेरणा पा सकते हैं |

SAHARA INDIA भारत की बहु-व्यापारिक कंपनी है | सहारा इंडिया परिवार  भारत में खेलों का एक प्रमुख प्रोत्साहक रहा है और भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम सहित कई अन्य खेलों का प्रमुख प्रयोजक रहा है।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सहारा इंडिया परिवार ने  #empowerHer नामक 15 दिनों का सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया, जिसमें अनेक भारतीय महिलाओं का अभिनन्दन किया गया और भविष्य में नई ऊचाइयों को छूने के लिए प्रोत्साहित किया |

Mahindra Group की तरफ से मार्च महीने को अपने समाज की महिलाओं को समर्पित करते हैं तथा उनके सफलता तक पहुंचने की स्टोरी को कवर करने का खुद का स्वभाग्य समझते है और इसी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर #SheIsOnTheRise सीरीज  चलाई | जिससे उन महिलाओं को सम्मान व् भविष्य के शुभकामनाएं दी गयी |

Special Advertising on International Women's Day | Heart Touching Campaigns Launched by Brands on International Women's Day | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रांड्स द्वारा शुरू किए गए दिल को छू लेने वाले अभियान

Smytten भारत का सबसे बड़ा प्रीमियम डिस्कवरी और ट्रायल प्लेटफॉर्म हैं, जहां आप बिना किसी परेशानी के विशेष रूप से तैयार किए गए ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव का आनंद ले सकते हैं। smytten ने इस बार अपने app पर  #iconiclady का कैंपेन चलाया इसके अंदर smytten एक पॉउच और उसमें कुछ फेमस ब्रांड के प्रोडक्ट्स ऐड किए थे |

Shivaami 2004 से क्लाउड समाधान, परिनियोजन और डेटा माइग्रेशन सेवाएं प्रदान करने में विशेषज्ञता के साथ Google क्लाउड प्रीमियर पार्टनर है और इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर #Divasleadingchange का कैंपेन चलाया जिसमें अलग अलग विभाग की प्रतिभाशाली महिलाओं को प्रोत्साहन दिया और 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एक वेबिनार का आयोजन किया था |

Kalyan Jewellers के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैंपेन चलाया गया #IAmMoreThanEnough इस कैंपेन के माध्यम से महिलाएं अपने व्यक्तित्व और शैली की अनूठी भावना को अपनाते हुए, दुनिया में अपनी जगह का दावा करने के लिए सामाजिक कथाओं और सामाजिक निर्माणों को चुनौती देती है।

RedBus ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कैंपेन चलाया  #Hereforher जिसमे महिलाओं को श्प्रोत्साहित किया गया जो तेजी से सड़क यात्रा को अपना रही हैं तथा इस अभियान के तहत रेडबस की महिला प्रतिनिधि महिला यात्रियों को फ्री हाइजीन किट भी बांटेंगी | और उसे प्रयोग किस प्रकार करना है यह भी बताएगी|

Prega News द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कैंपेन चलाया  #SheCanCarryBoth  यह उन महिलाओं की सच्ची भावना को दर्शाती है जो बिना किसी झिझक के कई भूमिकाएं निभा सकती हैं। प्रेगा न्यूज, इस अभियान के साथ, हर महिला के मन में उत्पन्न होने वाले रूढ़िबद्ध अवरोधों को तोड़ने का इरादा रखती  है और उनके इस संदेह को दूर करते  है कि बच्चा होने से उनके करियर पर पूर्ण विराम नहीं लग सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here