Home सुर्खियां देश के अगले नौसेना प्रमुख्य होंगे वाइस एडमिरल करमबीर सिंह

देश के अगले नौसेना प्रमुख्य होंगे वाइस एडमिरल करमबीर सिंह

देश के अगले नौसेना प्रमुख्य होंगे वाइस एडमिरल करमबीर सिंह: भारत सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को भारतीय नौसेना का अगला प्रमुख्य बनने पर मोहर लगा दी है| बता दें की वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा 31 मई 2019 को अपने पद से रिटायर हो रहे है| वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के पूर्वी कमान के वर्तमान समय में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ है| वे इस पद पर 31 अक्टूबर 2017 में नियुक्त किए गए थे| इससे पहले इस पद पर हरीश बिष्ट नियक्त थे|

देश के अगले नौसेना प्रमुख्य होंगे वाइस एडमिरल करमबीर सिंह

आपको बता दें की करमबीर सिंह जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे और साल 1982 में पायलट बने| उन्हें एचएएल चेतक और कामोव का -25 हेलीकॉप्टरों को उड़ाने का व्यापक अनुभव है।

उन्होंने आईसीजीएस चांद बीबी, आईएनएस विजयदुर्ग, आईएनएस राणा और आईएनएस दिल्ली सहित कई जहाजों की कमान संभाली है। उन्होंने पश्चिमी बेड़े के बेड़े संचालन अधिकारी के रूप में भी काम किया है। इसके अलावा चीफ ऑफ स्टाफ, पूर्वी नौसेना कमान, स्टाफ के प्रमुख, अंडमान और निकोबार कमान, फ्लैग ऑफिसर महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र, नौसेना मुख्यालय में संयुक्त निदेशक नौसेना वायु कर्मचारी, नेवल एयर स्टेशन, मुंबई के कैप्टन एयर और ऑफिसर-चार्ज रहे हैं।

नए नौसेना प्रमुख्य पिछले 37 वर्षों से देश को अपनी सेवा दे रहे है| उन्हें अब तक अति विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक (2018) से सम्मानित किया जा चुका है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here