Home सुर्खियां बॉलीवुड एक्टर गिरीश कर्नाड का निधन, काफी समय से थे बीमार, पीएम...

बॉलीवुड एक्टर गिरीश कर्नाड का निधन, काफी समय से थे बीमार, पीएम मोदी ने जताया शोक

बॉलीवुड एक्टर गिरीश कर्नाड का निधन, काफी समय से थे बीमार, पीएम मोदी ने जताया शोक :- मशहूर एक्टर और लेखक गिरीश कर्नाड अब इस दुनिया में नहीं रहे है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड ने आज सोमवार 81 साल की उम्र में अपनी आखरी साँस ली। बता दें की गिरीश कर्नाड बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। गिरीश के निधन पर पीएम मोदी समेत देश कई नेता अभिनेता उन्हें अपने-अपने अंदाज में याद कर श्रद्धांजलि दे रहे है। गिरीश कर्नाड ने सलमान खान की मूवी ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में भी नजर आये थे। वीरू देवगन का निधन

गिरीश कर्नाड का जन्म 19 मई 1938 में महाराष्ट्र के माथेरान में हुआ था। गिरीश को एक्टर के अलावा लेखक, निर्देशक और नाटककार के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। गिरीश कर्नाड के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर चल पड़ी है। गिरीश कर्नाड हिंदी, कन्नड़ और इंग्लिश भाषा के अच्छे ज्ञाता थे। क्रेजी मोहन का हुआ निधन

गिरीश कर्नाड का निधन

गिरीश कर्नाड ने प्रमुख भारतीय निदेशको – इब्राहीम अलकाजी, प्रसन्ना, अरविन्द गौड़ और बी.वी. कारंत ने इनका अलग- अलग तरीके से प्रभावी व यादगार निर्देशन किया था। गिरीश कर्नाड का जन्म कोंकणी भाषी परिवार में हुआ था। उन्होंने साल 1958 में कर्नाटक विश्विद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। इसके पश्चात वे एक रोड्स स्कॉलर के रूप में इंग्लैंड चले गए जहां उन्होंने ऑक्सफोर्ड के लिंकॉन तथा मॅगडेलन महाविद्यालयों से दर्शनशास्त्र, राजनीतिशास्त्र तथा अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी. वे शिकागो विश्वविद्यालय के फुलब्राइट महाविद्यालय में विज़िटिंग प्रोफेसर भी रह चुके हैं।

गिरीश कर्नाड ने एक नाटककार के रूप में सबसे ज्यादा ख्याति प्राप्त की। गिरीश कार्नाड ने वंशवृक्ष नामक कन्नड़ फिल्म से निर्देशन की दुनिया अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में निर्देशन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here