Home सुर्खियां Firing Inside Gurudwara in Kapurthala, Punjab News: गुरुद्वारा के स्वामित्व के मुद्दे...

Firing Inside Gurudwara in Kapurthala, Punjab News: गुरुद्वारा के स्वामित्व के मुद्दे पर निहंग सिख ने की फायरिंग, 1 पुलिसकर्मी की मौत, कई घायल

नमस्कार, पंजाब के कपूरथला से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पंजाब के कपूरथला के एक गुरुद्वारा में निहंग सिख ने फायरिंग (Firing Inside Gurudwara in Kapurthala, Punjab) कर दी।निहंग सिख द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी की मृत्यु हो गई है। इस गोलीबारी में डीएसपी समेत 10 अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। अभी जो जानकारी निकल कर सामने आई है उसके मुताबिक गुरुद्वारा के स्वामित्व के झगड़े को लेकर यह गोलीबारी हुई है। 2020 में एक घटना हुई थी। उस समय पुलिस ने कोविड के लॉकडाउन को लागू करने का प्रयास किया था। उसके खिलाफ, निहंग सिखों ने पुलिस पर हमला किया। एक निहंग सिख ने एक तलवार से पुलिस अधिकारी का हाथ काट दिया था। इसके बाद, कपूरथला में निहंग सिखों ने भारी फायरिंग की।

आवारा कुत्ते के काटने पर मिलेगा 20,000 रुपए का मुआवजा, पंजाब और हरियाणा में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Firing Inside Gurudwara in Kapurthala, Punjab News | Nihang Sikh opened fire on the issue of ownership of Gurudwara, 1 policeman was killed, and many injured | पंजाब के कपूरथला में गुरुद्वारा के अंदर फायरिंग

Firing Inside Gurudwara in Kapurthala, Punjab News

इसी साल 24 अप्रैल 2023 को भी पंजाब के कपूरथला में निहंग सिखों ने जमकर बवाल किया था। निहंग सिखों के बीच मतभेद के कारण खुलेआम तलवारें और कृपाण चले थे।निहंग सिखों के दो गुटों काफी बड़ा बवाल हो गया था और तीन लोग घायल भी हो गए थे। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर वर्चस्व के लिए यह संघर्ष हुआ था। दोनों पक्ष की तरफ से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किये गए थे। गुरुद्वारा बाविआ साहिब के परिसर में हुए खूनी संघर्ष में एक निहंग गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Delhi Welcome Murder Case News: दिल्ली के वेलकम इलाके में मात्र 350 के लिए नाबालिक युवक की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

गुरुद्वारा के स्वामित्व के मुद्दे पर निहंग सिख ने की फायरिंग, 1 पुलिसकर्मी की मौत, कई घायल

वही इसका अलावा जून 2023 में पंजाब के लुधियाना में रंजिश के कारण बलदेव सिंह नाम के निहंग सिख की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा इसी साल फरवरी महीने में निहंग सिखों ने अजनाला थाने पर हमला कर दिया था, यह मामला खालिस्तानी आतंकवादियों से जुड़ा हुआ था जिसके बाद काफी आलोचना हुई थी।

लगातार बढ़ रही है इस प्रकार की घटनाएं

साल 2022 सितंबर महीने में भी पंजाब के अमृतसर में  निहंग सिखों और डेरा समर्थकों के बिच संघर्ष देखने को मिला था, और दोनों की तरफ से पत्थरबाजी की गई थी, यही नहीं दोनों तरफ से तलवार और लाठी डंडों का इस्तेमाल किया गया। इस विवाद को रोकने के लिए पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर भी हमला किया गया। इस घटना में 10 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस आरोप लगाया था कि उन पर फायरिंग भी की गई। पंजाब में इस प्रकार की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है जो की चिंता का विषय है।

Gautam Gambhir Left the IPL Team Lucknow Supergiants: गौतम गंभीर ने छोड़ा आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स का साथ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here