Home सुर्खियां Farmers Chakka Jam Live Update in Hindi – दिल्ली में शनिवार 06.02.2021...

Farmers Chakka Jam Live Update in Hindi – दिल्ली में शनिवार 06.02.2021 को रहेंगे यह मेट्रो स्टेशन बंद !

जय हिंद दोस्तों नमस्कार, जैसे कि आप सभी को मालूम है की 2 महीने से भी अधिक समय से सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे, इसी चरण में 12:00 से लेकर 3:00 तक किसानों ने (Chakka Jam) की घोषणा की है। चक्का जाम को ध्यान रखते हुए राजधानी दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन डीएमआरसी (DMRC) ने अपने यात्रियों को अपने ऑफिशल टि्वटर अकाउंट से ट्वीट के माध्यम से दी है। जिसमें उन सभी मेट्रो स्टेशन की जानकारी दी गई है, जिन्हे चक्का जाम के चलते बंद किया गया है। जिसे जानने के लिए बने रहे।

भारत बंद आंदोलन स्लोगन स्टेटस शायरी कोट्स – Bharat Bandh Slogans Quotes Shayari Status Image in Hindi

Farmers Chakka Jam Live Update in Hindi | This metro station will remain closed on Saturday 06 February 2021 in Delhi! | दिल्ली में शनिवार को रहेंगे यह मेट्रो स्टेशन बंद !

दिल्ली में शनिवार को रहेंगे यह मेट्रो स्टेशन बंद !

  • – मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन- एंट्री-एग्जिट गेट बंद
  • – ITO मेट्रो स्टेशन- एंट्री-एग्जिट गेट बंद
  • – विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन- एंट्री-एग्जिट गेट बंद
  • – दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन- एंट्री-एग्जिट गेट बंद
  • – खान मार्केट मेट्रो स्टेशन – एंट्री-एग्जिट गेट बंद
  • – नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन- एंट्री-एग्जिट गेट बंद
  • – लाल किला मेट्रो स्टेशन- एंट्री-एग्जिट गेट बंद
  • – जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन- एंट्री-एग्जिट गेट बंद
  • – जनपथ मेट्रो स्टेशन- एंट्री-एग्जिट गेट बंद
  • – केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन- एंट्री-एग्जिट गेट बंद

भारत की राजधानी दिल्ली में कई अलग-अलग बॉर्डर पर किसान आंदोलन जारी है, और आज किसान आंदोलन का 73वां दिन है। सभी किसानों ने मिलकर शनिवार यानि 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से  3 बजे तक  चक्का जाम करने की घोषणा की है। इस दौरान सभी स्टेट और नेशनल हाइवे को जाम किया जाएगा।  किसान नेता राकेश टिकैत कल मीडिया को बताया था कि इस चक्का जाम से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से बाहर रखा गया है।

किसान आन्दोलन शायरी 2021 | Farmer (kisan) Protest Shayari Status Quotes in Hindi

किसान आंदोलन की आड़ में 26 जनवरी पर हुए नुकसान को देखते हुए। दिल्ली पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हैं।  दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक और रिजर्व बल के लगभग 50,000 कर्मी दिल्ली-NCR में तैनात किया गया है। इसके अलावा सिंघु, टीकरी, गाजीपुर और शाहजहांपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।  साथ ही साथ पुलिस किसान आंदोलन पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रख रही है, इन सभी इस तैयारियों से आप अनुमान लगा सकते हैं कि प्रशासन कितना अधिक मुस्तैद है। किसान आंदोलन और चक्का जाम से हर एक छोटी बड़ी अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here