Home सुर्खियां आज दिल्ली में डीटीसी की हड़ताल, सरकार ने लागू किया ‘एस्मा’

आज दिल्ली में डीटीसी की हड़ताल, सरकार ने लागू किया ‘एस्मा’

आज दिल्ली में डीटीसी की हड़ताल, सरकार ने लागू किया ‘एस्मा’: राजधानी दिल्ली में आज आम आदमी को परेशानी का सामना करना पद सकता है| आज दिल्ली में दिल्ली परिवहन निगम यानि की डीटीसी के कर्मचारी हड़ताल पर है| दिल्ली में यातायात का साधन मानी जाने वाली डीटीसी सड़को पर दौड़ती हुई नजर नहीं आएँगी| 29 अक्टूबर यानि की आज डीटीसी कर्मचारी यूनियन हड़ताल पर है| यह हड़ताल डीटीसी के ठेका कर्मचारी डीटीसी संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले बुलाई गई है| कोर्ट के आदेश के बाद कर्मचारियों के भत्ते में कटौती को फिर से लागू करने की मांग भी की जा रही है|

आज दिल्ली में डीटीसी की हड़ताल, सरकार ने लागू किया 'एस्मा'

प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए बताया की दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन की दरों में लागू किया था जो ठेका कर्मचारियों के लिए 4 अगस्त 2018 से पहले लागू थी| यही नहीं न्यूनतम वेतन में कटौती के फैसले को भी वापस ले लिया था| डीटीसी ने हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील की है| दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा),1974 लगा दिया था|

दिल्ली में कल ऑटो और टेक्सी हड़ताल पर, पेट्रोल पंप भी रहेंगे बंद

आज दिल्ली में डीटीसी की हड़ताल, सरकार ने लागू किया 'एस्मा'

साल 2015 में भी डीटीसी कर्मचारियों की हड़ताल हुई थी| जिसके बाद दिल्ली के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था| पब्लिक की परेशानी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उस वक्त भी एस्मा लगाया था| दिल्ली में आज डीटीसी की हड़ताल का असर दिल्ली मेट्रो में देखा जा सकता है| आज दिल्ली मेट्रो में काफी भीड़ रहने की संभावना है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here