Home सुर्खियां दिल्ली में कल ऑटो और टेक्सी हड़ताल पर, पेट्रोल पंप भी रहेंगे...

दिल्ली में कल ऑटो और टेक्सी हड़ताल पर, पेट्रोल पंप भी रहेंगे बंद

दिल्ली में कल ऑटो और टेक्सी हड़ताल पर, पेट्रोल पंप भी रहेंगे बंद: लंबी छुट्टी के बाद कल सोमवार को सभी दफ्तर खुलेंगे| ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है| आपको कल ऑफिस जाने में खासी परेशानी का सामना करना पद सकता है| हम ऐसा इसलिए बोल रहे है क्योंकि कल ऑटो और टैक्सी दोनों ही हड़ताल पर रहेंगे| यही नहीं दिल्ली परिवहन निगम के कॉन्ट्रैक्ट बेस कर्मचारी भी हड़ताल पर रहने की खबरे है| दिल्ली में कल पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों ने पेट्रोलियम पदार्थो पर वैट घटाएं जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है|

दिल्ली में कल ऑटो और टेक्सी हड़ताल पर, पेट्रोल पंप भी रहेंगे बंद

ऐप बेस्ड टैक्सी को नियमित करने और उनका न्यूनतम किराया बढ़ाने के साथ-साथ अन्य मांगो को लेकर कल ऑटो और टैक्सी चालक सोमवार को सड़को पर प्रदर्शन करेंगे| बता दें की संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले इसमें 15 से अधिक टैक्सी और आटो संगठन शामिल हो रहे है। इस हड़ताल में ओला, उबर के साथ काम करने वाले टैक्सी चालकों के अलावा इसमें काली-पीली, रेडियो, इकोनामी टैक्सी और आटो भी शामिल हो रहे है।

अब ‘शिमला’ का नाम बदलकर “श्यामला” करने की चर्चा शुरू

सरकार से इनकी मांग है की इनका न्यूनतम किराया में इजाफा किया जाए| जिन चालकों को कंपनी ने ब्लॉक किया है उन्हें फिर से नियमित किया जाए| दिल्ली और एनसीआर के ज्यादातर ट्रांसपोर्ट संघठन हड़ताल में शामिल होने की उम्मीद है| करीब 60 हजार टेक्सी और 95 हजार ऑटो कल हड़ताल पर रहने वाले है|

सोमवार को समय से ऑफिस के लिए निकलने और परेशानी से बचने के लिए पूरी तैयारी के साथी ही घर से बाहर निकले| ऑटो और टेक्सी की हड़ताल से हजारों लोगों को कल भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा| कल आप ऑफिस जाने के लिए मेट्रो का सहारा ले सकते है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here