Home सुर्खियां Delhi Young Man Dead Body Found Inside Bag In Mangolpuri Delhi |...

Delhi Young Man Dead Body Found Inside Bag In Mangolpuri Delhi | बैग के अंदर मिला गला कटा हुआ शव?

नमस्कार दोस्तों, राजधानी दिल्ली से के बेहद ही सनसनी केस सामने आया है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार की सुबह एक 17 वर्षीय लड़के का शव बैग में मिला है। इस सनसनीखेज का खुलासा एक अधिकारी ने किया है। आपकी जानकारी बता दें कि मृतक दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 1 का रहने वाला था। दिल्ली पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) समीर शर्मा के  मुताबिक मंगोलपुरी थाने में सुबह करीब 7 बजे एक पीसीआर कॉल आई जिसके बाद स्थानीय पुलिस तुरंत Y-Block Mangolpuri Delhi के सामने पीर बाबा मजार मुख्य मार्ग के नज़दीक मौके पर पहुंची, तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है ?

Delhi Mangolpuri Boy Murder Case News in Hindi |  मंगोलपुरी में लड़की को गाली देने पर 17 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

Delhi Young Man Dead Body Found Inside Bag In Mangolpuri Delhi | मृतक दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 1 का रहने वाला है | Y-Block मंगोलपुरी में 17 वर्षीय लड़के का शव (Dead Body) बैग में मिला है

Delhi Young Man Dead Body Found Inside Bag In Mangolpuri Delhi

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जैसे ही पुलिस मौके वारदात पर पहुंची वहां पर उन्हें एक बैंगनी रंग का बैग मिला,  जब बैग को खोल कर देखा था उसमें एक अज्ञात पुरुष का गला कटा मिला। बताया गया की मृतक ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत केस दर्ज़ कर लिया है, और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मृतक दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 1 का रहने वाला है

डीसीपी ने बताया कि मृतक की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता ली गई, इसके अलावा बाकी अन्य इलाकों के भी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा सबूत जुटाए जा सके और इस राज़ से पर्दा फाश किया जा सके। दिल्ली पुलिस ने इस केस को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए खुफिया जानकारी विकसित करने के लिए कई टीमों का गठन किया था, जिसके बाद मृतक की पहचान हो सकी।

पुलिस की जांच पड़ताल के बाद सामने आया कि 17 वर्षीय युवक गुरुवार की रात से लापता था, जिसके बाद दक्षिण रोहिणी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। अधिकारी ने कहा, आईपीसी की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा) के तहत पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। जांच पड़ताल जा रही है, और अपराधियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में पहला ऐसा मामला नहीं है जब इस प्रकार का अपराध सामने आया है। अब यह देखना होगा की इस अपराध की गुत्थी कब तक सुलझ पाती है। देश दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here