Home सुर्खियां दिल्ली कैंट में सेना के जवानों ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की पिटाई...

दिल्ली कैंट में सेना के जवानों ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की पिटाई की, देखे ये वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडिया इस समय खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सेना के कुछ जवान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। सेना के जवान अकेले पुलिसवाले पर लाठियों के साथ लात घुसे बरसाते देख रहे हैं। किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला दिल्ली कैंट एरिया का बताया जा रहा है। मीडिया की खबरों के अनुसार इस मामले में सेना की तरफ से कहना है कि यह पुलिसवाला आर्मी के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस आया था और उसने सेना के एक अधिकारी के साथ बदतमीजी भी की। इसके उलट पुलिसवाले का कहना है कि वह अपनी रूटीन ड्यूटी पर था और प्रतिबंधित क्षेत्र से में नहीं घुसा। पुलिसवाले ने किसी तरह की बदतमीजी की बात से भी इनकार किया है।

दिल्ली कैंट में सेना के जवानों ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की पिटाई की, देखे ये वीडियो

खबर है कि दिल्ली पुलिस का एक हेड कॉन्स्टेबल वेरीफिकेशन के सिलसिले में आर्मी एरिया में गया था। आर्मी एरिया के एन्ट्रेंस पर आईडी कार्ड दिखाने को लेकर उसकी सेना के जवानों से थोड़ी कहा सुनी भी हुई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामले ने हिंसक रूप ले लिया। सेना के जवान पुलिसवाले पर टूट पड़े और उन्होंने पुलिस के जवान पिटाई कर दी।


ये भी देखे- लुधियाना नगर निगम चुनाव परिणाम 2018 हुआ घोषित, कांग्रेस ने जीते सबसे ज्यादा 62 वार्ड्स|

दुबई प्रशासन ने लगाई श्रीदेवी के शव हो भारत भेजने पर रोक, सरकारी वकील को सौंपा गया केस|

मीडिया की खबर के अनुसार पुलिसवाला किसी तरह वहां से जान बचा कर निकलने में कामयाब रहा। इसके बाद घटना की सूचना दिल्ली कैंट थाने को दी गई। बताया जा रहा है पीड़ित हेड कॉन्स्टेबल अस्पताल में भर्ती हैं। उसे काफी गंभीर चोटें भी आई हैं। पुलिस अब जांच में जुटी है कि सबसे पहले लड़ाई की शुरुआत किसकी तरफ से की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here