Home सुर्खियां दिल्‍ली-NCR में मौसम ने ली करवट, लू की हवाओ से मिली राहत,...

दिल्‍ली-NCR में मौसम ने ली करवट, लू की हवाओ से मिली राहत, बारिश की संभावना

दिल्‍ली-NCR में मौसम ने ली करवट, लू की हवाओ से मिली राहत, बारिश की संभावना :- उत्तर भारत के राज्यों में इस समय गर्मी अपना जबरदस्त प्रकोप दिखा रही है। राजधानी दिल्ली समेत उसके आस-पास के इलाकों में पारा नए रिकॉर्ड बना रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में रहने वाली लोगों का भीषण गर्मी की वजह से जीना दूभर हो रखा है। राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसी संभावना जताई जा रही है आज सोमवार को दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है।

राजधानी दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी लोगों को लू से आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में बीते कुछ समय से पारा 45 डिग्री के आस-पास ही बना हुआ है। उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से इंसान और जानवर दोनों का ही जीना दूभर हो गया है।

दिल्‍ली-NCR में आज रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भीषण गर्मी से आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। अब लोगों को बारिश का बड़ी बेसबरी से इंतजार है। दक्षिण भारत के राज्य केरल में मानसून ने दस्तक दे चूका है। केरल में मानसून आने से अब उम्मीद जताई जा रही है की जून के आखिर तक दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी की वजह से 15 बंदरो के मारे जाने की खबर सामने आई है। अन्य जीव-जंतुओं की भी हालत काफी खराब है।

47 डिग्री जा सकता है तापमान

देशभर में इस बार भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। खासकर उत्तर भारत के राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। आज दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई गई है। भीषण गर्मी से बेहाल लोग पहाड़ी इलाकों का रुख कर रहे है। उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में पर्यटकों की भारी पहुंच रही है। पहाड़ी इलाकों में पहुंच रहे लोगों की वजह से वहां भी सड़को पर काफी ट्रैफिक जाम हो गया है।

पहाड़ों में सैलानियों की संख्या तेजी से बढ़ने की वजह से कई जगह 10-10 किमी. का लंबा जाम लगा है, जो सैलानियों के साथ-साथ वहां रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए भी आफत बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here