Home सुर्खियां दिल्ली कैंट मर्डर केस की गुथी सुलझी, पुलिस ने किया आरोपी मेजर...

दिल्ली कैंट मर्डर केस की गुथी सुलझी, पुलिस ने किया आरोपी मेजर को गिरफ्तार

दिल्ली कैंट मर्डर केस की गुथी सुलझी, पुलिस ने किया आरोपी मेजर को गिरफ्तार: दिल्ली कैंट एरिया की हुए मर्डर केस की गुथी सुलझ गई है| दिल्ली पुलिस की टीम ने इस केस में सेना के एक मेजर को गिरफ्तार किया है| आरोपी मेजर का नाम निखिल हांडा है जो भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात था| दिल्ली पुलिस ने शैलजा की हत्या के आरोपी मेजर निखिल को मेरठ के दौराला से गिरफ्तार किया है| पुलिस की जाँच में पता चला है की आरोपी निखिल शैलजा और उसके पति अमित दोनों का ही कॉमन दोस्त था| मर्डर की जगह के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मेजर हांडा के इस घटना में शामिल होने का शक हुआ|

दिल्ली कैंट मर्डर केस की गुथी सुलझी, पुलिस ने किया आरोपी मेजर को गिरफ्तार

शैलजा के पति मेजर अमित ने पुलिस को बताया जानकारी दी की नागालैंड के दीमापुर में ड्यूटी के समय शैलजा की दोस्ती निखिल से हुई थी| अमित ने अपनी पत्नी की हत्या के पीछे निखिल का हाथ होने का शक जताया था| अमित के शक की सुचना के आधार पर ही निखिल की सिल्वर कलर हौंडा सिटी कार पर पुलिस की नजर थी|


आपको बता दें की शैलजा कल यानि की शनिवार सुबह आर्मी की गाड़ी से करीब 10 बजे आर्मी के बेस अस्पताल में फिजियोथैरेपी के लिए गई हुई थी| करीब दोपहर डेढ़ बजे उनका शव दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास बरार स्क्वायर में मिला| शैलजा की बड़ी बेरहमी से गला रेट कर हत्या हुई थी| कातिल ने इस मर्डर को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए गाड़ी से कुचला|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here