ISRo Chandrayaan-2 Moon Landing Live Updates: चंद्रयान-2 लैंडिंग Live Streaming Online Video भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के मिशन चंद्रयान 2 की लैंडिंग जल्द ही होने वाली है। यह भारत के के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा। चंद्रयान 2 की लैडिंग चाँद पर कब और किस समय होगी? इस बारे में तमाम जानकारी अब सामने आ चुकी है। चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर की ल्यूनर सरफेस पर सॉफ्ट लैंडिंग होने का भारत सहित दुनियाभर को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।
![Chandrayaan-2 Landing Live Update: चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की कब और किस समय होगी सॉफ्ट लैंडिंग, यहाँ देख सकते है Live Streaming](https://hindi.dekhnews.com/wp-content/uploads/2019/09/Chandrayaan-2-1-620x400.jpg)
ISRO Chandrayaan-2 Moon Landing Live Updates
इसरो का चंद्रयान 2 मिशन 22 जुलाई 2019 को लॉन्च हुआ था तो जिसके बाद से देश और दुनिया को इसके सफलतापूर्वक चंद्रयान पर लैंड होने का इंतजार है। बता दें की चंद्रयान 2 की चाँद पर लैंडिंग 7 सितंबर की मध्य रात्रि को होगी। चंद्रयान 2 की लैंडिंग का समय देर रात करीब 1:20 मिनट से लेकर 2:30 बताया जा रहा है। इस समय के बीच में चंद्रयान 2 चाँद की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा।
Chandrayaan-2 Moon Landing Live Streaming Online Video
स्पेस एजेंसी इसरो ने बताया है की रोवर प्रगयान सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6:30 के दौरान चंद्रमा लैंडर को निकलेगा। भारत के हर नागरिक के लिए यह दिन बड़ा ही ऐतिहासिक है। इस ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने के चंद्रयान 2 मिशन के चाँद पर लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है जिसे आप भारत के समय के अनुसार यूट्यूब पर 7 सितंबर की मध्यरात्रि को 1 बजकर 10 मिनट के बाद देख सकेंगे। इंटरनेट के अलावा दूरदर्शन के चैनल पर भी आप चंद्रयान 2 की लैंडिंग को लाइव देख सकते है। नासा के अंतरिक्ष यात्री जेरी लेंगर के साथ नेट जियो पर रात 11:30 से चंद्रयान 2 की लैंडिग के लाइव प्रोग्राम जारी हो जाएगा. इसके अलावा हॉटस्टार पर भी चंद्रयान 2 की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. ऐसे में लोग इन माध्यमों पर चंद्रयान 2 की लाइव लैंडिंग देख सकते हैं।
ISRO द्वारा चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का वीडियो जारी किए जाने की संभावना है, जो ऑनबोर्ड कैमरे से खींचा जाएगा. इसके अलावा ISRO अपने ऑरबिटर, लैंडर और रोवर पर लगे कैमरों से खींची गई तस्वीरें और शॉर्ट वीडियो भी जारी कर सकता है.
लैंडर के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह एक बार फिर ISRO जाएंगे, और उसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे. ISRO भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख के. सिवन मीडिया को संबोधित करेंगे.