Home सुर्खियां Bus Accident in Noida Surajpur Greater Noida News in Hindi – 25...

Bus Accident in Noida Surajpur Greater Noida News in Hindi – 25 महिला कर्मचारियों को लेकर जा रही बस पलटी, 1 लड़की की गई जान!

नमस्कार दोस्तों, देश की राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, बता दे की तिलपता गोल चक्कर के पास शनिवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी सामने आ रही है कि इस बस में एक कंपनी की 25 महिला कर्मचारी सवार थीं। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती के मृत्यु हो गई, इसके अलावा कई अन्य महिलाओं को गंभीर चोट आई है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Bus Accident in Noida Surajpur Greater Noida News in Hindi - गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर इलाके में 25 महिला कर्मचारियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, चार घायल, 1 की गई जान!

Bus Accident in Noida Surajpur Greater Noida News in Hindi

पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी है कि तिलपता गोल चक्कर के पास जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उस बस में कंपनी की 25 महिलाएं कर्मचारी सवार थी, बताए जा रहे हैं कि यह बस आज सुबह गाजियाबाद के धौलाना से नोएडा आ रही थी। बस अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें 20 वर्षीय युक्ति के मृत्यु हो गई है, मृत लड़की का नाम टीना बताया जा रहा है। इसके अलावा इस हादसे में ममता, रितु, काजल और सपना सहित कई महिलाएं घायल हुई है।

गौतमबुद्धनगर में हुए इस सड़क हादसे में 4 महिला गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन की स्थिति नाजुक बनी हुई है, अस्पताल में महिलाओं का इलाज जारी है। पुलिस ने जानकारी दी है कि बस चालक मौके से फरार है। इस सड़क हादसे के कारण सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया था, बस को सड़क के बीच रास्ते से हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया और फिर से यातायात को चालू किया गया। पुलिस ने इस घटना पर जांच शुरू कर दी है, सवाल यह भी खड़ा होता है की आखिरकार बस ड्राइवर घटनास्थल से क्यों फरार हुआ ? पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। यह जानकारी नोएडा पुलिस के POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR ट्विटर हैंडल से दी गई है। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here