Home सुर्खियां कांग्रेस पार्षद के भाई ने पैसों के लिए महिला को पीटा, Video...

कांग्रेस पार्षद के भाई ने पैसों के लिए महिला को पीटा, Video हुआ वायरल, 6 आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस पार्षद के भाई ने पैसों के लिए महिला को पीटा, Video हुआ वायरल, 6 आरोपी गिरफ्तार :- नेताओं की दबंगई के कई मामले आए दिन सामने आते रहते है। अब ताजा मामला ताजा घटना पंजाब के मुक्तसर से सामने आई है। जहाँ एक कांग्रेस नेता के भाई ने एक महिला की पिटाई कर दी। पंजाब पुलिस के अनुसार पिटाई करने वाले शख्स का भाई मुक्तसर नगर निगम का पार्षद है जिसका नाम राकेश चौधरी है। महिला को घर से बाहर निकालकर बेल्ट और डंडो से पिटाई करने का आरोप है। महिला से पिटाई करने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति और उसके कई सहयोग महिला को सड़क पर बड़ी बर्बरता से मार रहे है। जब एक दूसरी महिला पीड़ित महिला को बचाने के लिए बीच-बचाव करती है तो ये लोग दूसरी महिला को भी मारने लगते है। पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐसी जानकारी मिल रही है की महिला की हालत काफी खराब है। वीडियो में आरोपी महिला से गाली-गलौच भी कर रहे है।

पैसों के लिए महिला को पीटा

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए बयान दिया है कि- “यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हम आरोपियों को कड़ी सजा देने पर जोर देंगे.” इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाही करने को कहा है। यही नहीं पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष जाँच करने की बात भी कही है।

बता दें की इससे पहले गुजरात में एक एमलए के द्वारा महिला मारपीट करने का वीडियो सामने आया था। जिसमे बीजेपी विधायक महिला को लात मारते हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विधायक ने महिला से माफ़ी भी मांगी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here