Home सुर्खियां प्रेमी से फोन पर बात करते देख भाई और पिता ने लड़की...

प्रेमी से फोन पर बात करते देख भाई और पिता ने लड़की को हथौड़ी से पीटा

प्रेमी से फोन पर बात करते देख भाई और पिता ने लड़की को हथौड़ी से पीटा :- उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बड़ा ही सनसनी खेज और हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। यूपी के बरेली में पिता, भाई और माँ ने अपनी सगी बेटी के पैरो को हथौड़े से मारकर तोड़ दिया। परिवालों ने इस घटना को इस वजह से अंजाम दिया क्योंकि बच्ची देर रात करीब 3 बजे अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर रही थी। लड़की को फ़ोन पर बात करने से मना किया गया लेकिन वह नहीं मानी और परिजनों ने गुस्से में आकर उसके पैर पर हथौड़े से वार कर दिया।

खून में लतपथ लड़की को स्वयंसेवी संगठन की महिलाओं की सहायता से इज्जतनगर थाने ले जाया गया। जहाँ पुलिस ने पहले लड़की को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया और इस मामले में इज्जतनगर थाना पुलिस एफआईआर दर्ज ली है और अब जाँच की जा रही है।

प्रेमी से फोन पर बात करते देख हथौड़ी से पीटा

यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। जब लड़की अपने बॉयफ्रेंड से फ़ोन पर बात कर रही थी। यही नहीं लड़की देर रात अपने बॉयफ्रेंड से मिलने भी गई थी लेकिन वापस आते समय लड़की में परिवार वालो ने उसे पकड़ लिया और फिर उससे पूछताछ की गई। परिवार वालो की पछताछ में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से मिलने की बात कबूली और उसी से शादी करने की जिद भी की। जिससे परिवार वाले गुस्से में आ गए और उन्होंने लड़की मार-पीट की।

लड़की अपने जान बचाने के लिए बाथरूम करने के बहाने से घर से भागी और फिर स्वयंसेवी संगठन की महिलाओं को इसके बारे में बताया। जिसके बाद उसे इन महिलाओं की मदद से पुलिस पहुँचाया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल लड़की के पिता सिराज अहमद और भाई शहनवाज को गिरफ्तार किया है। लड़की ने अपनी शिकायत में अपनी माँ का भी नाम दर्ज करवाया है।

पीड़ित लड़की ने अपनी जान को भी खतरा बताया है। उसने आरोप लगाया है की अगर वह अपने घर जाती है तो उसके पिता, भाई और माँ उसे जान से मार देंगे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here