Home सुर्खियां Assam Floods Latest Update News in Hindi | असम में बाढ़ से...

Assam Floods Latest Update News in Hindi | असम में बाढ़ से स्थिति खराब, अब तक 62 लोगों की गई जान

नमस्कार दोस्तों जहां एक तरफ देश के कई राज्य भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ असम में भारी बारिश की वजह से बाढ़ अपना कहर मचा रहा है। असम में बाढ़ (Assam Floods)  की स्थिति काफी खौफनाक रूप ले चुकी है। असम में आई भारी बारिश की वजह से बाढ़, जिसमें असम के कई जिलों को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया साथ ही अब तक इस बाढ़ की चपेट में 62 लोगों की जान जा चुकी है। भारत के कई अन्य राज्य में भी पिछले कुछ दिनों से मौसम बेहतर बना हुआ है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन असम के लिए यह बहुत कठिन समय है।

UP Board Class 10th Toppers List 2022 | उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा क्लास 10th के परिणाम में टॉप 10 छात्रों के नाम जाने!

Assam Floods Latest Update News in Hindi

असम में बाढ़ (Assam Floods) के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इस बाढ़ से राज्य के 32 जिले बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं बीते कल यानी शनिवार को बाढ़ की वजह से 4 बच्चों सहित 8 अन्य लोगों की भी जान चली गई। इसके साथ ही 8 लोगों के लापता होने की भी खबर सामने आई है। असम में राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है इसमें राज्य प्रशासन और भारतीय सेना दोनों मिलकर काम कर रही है।

Assam Floods 32 जिले के करीब 31 लाख लोग हुए प्रभावित

असम के बाढ़ के लगातार बिगड़ते हालात में गोवा राज्य के 32 जिले के लगभग 31 लाख लोगों को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों नदियों से बाढ़ का पानी 4291 गांव में घुस गया है जिससे वहां की फसल भूमि भी पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। राज्य के बिगड़ते हालात को देख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा से बातचीत की है और साथी उनको इस स्थिति का सामना करने के लिए हर संभव मदद करने का वादा भी किया है।

राज्य के ये जिले हुए ज़्यादा प्रभावित

असम में आई भीषण बाढ़ में राज्य के कई जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। असम राज्य के 21 जिलों में 514 राहत शिविरोंबनाए गए जिसमे करीब 1.56 लाख से अधिक बाढ़ से प्रभावित लोगों ने शरण ली है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है बजली, बक्सा, बारपेटा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, दीमा-हसाओ, गोलपारा, गोलाघाट, होजई, कामरूप, कामरूप (एम), कार्बी आंगलोंग पश्चिम, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नगांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा, तामूलपुर, तिनसुकिया और उदलगुरी।

‘गजराज कॉर्प्स’ ने राहत बचाव अभियान शुरू किया

असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों को बचाने और साथी उनका खाने पीने की चीजें पहुंचाने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की मदद के लिए अब भारतीय सेना के जवान भी शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट की माने तो गजराज कॉर्प्स को 9 टीमों में बांटा गया है जो कि दिन और रात दोनों में काम कर रही है। इन टीमों में इंजीनियर और मेडिकल स्टाफ शामिल है।

Madhya Pradesh’s Shahdol Road Accident News in Hindi | MP शहडोल सड़क हादसे 5 लोगों की जान गई, और 36 घायल?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here