Home सुर्खियां 13yrs Old Minor Girl Raped by Neighbor in Haryana Panchkula News: 13...

13yrs Old Minor Girl Raped by Neighbor in Haryana Panchkula News: 13 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ 25 वर्षीय पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया

नमस्कार दोस्तों, एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जी हां दोस्तों आपको बता दे की हरियाणा के पंचकुला जिले में 13 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ 25 वर्षीय पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को साझा की है। आपको बता दें कि यह घटना जिस नाबालिक लड़की के साथ हुई है, उसकी मां का 10 दिनों पहले ही निधन हुआ था, बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपी पड़ोसी ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस दौरान नाबालिक लड़की अपने घर में अकेली थी। जिले के एक पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस आरोपी को ढूंढने के लिए जांच पड़ताल कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है।

13yrs Old Minor Girl Raped by Neighbor in Haryana Panchkula News in Hindi

पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़ित लड़की के पिता ऑफिस जाते है, और पीड़ित लड़की और उसकी छोटी बहन दोनों एक साथ घर में अकेले रहा करते थे, इसी का फायदा उठाते हुए पड़ोसी ने नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है की आरोपी शादीशुदा है, जो पीड़ित लड़की के घर के नजदीक रहता है।

पूरा मामला कैसे सामने आया ?

आरोपी ने लड़की को धमकी भी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताने की हिम्मत की तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़ित लड़की कुछ दिनों तक तो चुप रही, लेकिन कुछ समय बाद लड़की बीमार हो गई, और लड़की ने आपबीती अपने पिता को बताया। जिसके बाद पीड़ित के पिता ने महिला पुलिस स्टेशन में जाकर पूरी घटना के बारे में बताया और शिकायत दर्ज कराई।

घड़ी पिता के रिपोर्ट के बाद, पुलिस ने नाबालिक लड़की को अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा जहां पर पुष्टि हो गई कि 13 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस आरोपी की खोज कर रही है, पीड़ित लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए और देश में हो रहे रोजाना इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच शेयर करें, और सरकार तक यह बात पहुँचाये। देश और दूनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here