Home सुर्खियां मुंबई: आत्मा बुलाने के चक्कर में 15 साल की लड़की ने लगाई...

मुंबई: आत्मा बुलाने के चक्कर में 15 साल की लड़की ने लगाई फांसी

मुंबई: आत्मा बुलाने के चक्कर में 15 साल की लड़की ने लगाई फांसी सपनों के शहर मुंबई में दिल्ली के ‘बुराड़ी कांड’ जैसी वाक्या घटित हुआ है| बता दें की मुंबई के भोईवाड़ा इलाके में एक नाबालिक लड़की ने आत्महत्या कर| लकी की मौत पर परिजनों का कहना है की बच्ची ने यूट्यूब पर देखे जाने वाले एस्ट्रल टॉवेल वीडियो की वजह से अपनी जान दी है| घर के सदस्यों के मुताबिक लड़की अक्सर ये वीडियो देखा करती थी| इस वीडियो में दिखाया गया है आत्मा को शरीर से निकलकर फिर से प्रवेश करवाया जा सकता है और दावा किया गया है की इससे जीवित रहते हुए भी स्वर्ग की यात्रा की जा सकती है|

मुंबई: आत्मा बुलाने के चक्कर में 15 साल की लड़की ने लगाई फांसी

घरवालों के अनुसार 10 जनवरी को श्रावणी अपने घर में इस क्रिया को दोहरा रही थी| जब उसकी दादी ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने कहा की आपने मेरी क्रिया को बीच में रोक दिया है| मेरी आत्मा शरीर से बाहर निकलने वाली थी| मैं आपको दिखाती हूं कहकर बाथरूम में चली गई जहां बाद में बेहोशी की अवस्था में मिली|

दिल्ली बुराड़ी केस: 11 मौत, 11 पाइप के बाद अब घर के रोशनदान में लगे मिले 11 एंगल के ग्रिल से उलझा मामला

जब लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो उसे डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया| पुलिस का कहना है की बच्ची ने दादी के डांटने की वजह से बाथरूम में आत्महत्या की है| आपको याद हो तो पिछले साल दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों ने एक साथ खुदखुशी की थी| दिल्ली में हुए इस कांड ने देशभर के लोगों को हैरान परेशान का कर दिया था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here